दिल्ली: खजूरी खास में मुठभेड़ में दो अपराधी आमिर व रमजान ढेर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में आज पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश मारे गए हैं।

गुरुवार को सुबह खजूरी खास नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी मारे गए। वे कई आपराधिक घटनाओं में वांछित थे। मारे गए अपराधियों की पहचान आमिर और रमजान के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में 2 पुलिस वालों को भी गोली लगी। जब पुलिस ने गुंडों को रोकने की कोशिश की, तो गुंडों ने गोलियां चला दीं।

उनके पास से 2 ऑटोमेटिक पिस्टल, 4 मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Previous Story

UN के गलियारे में मौजूद है 11 शताब्दी की सूर्य मूर्ति, आगंतुकों के लिए बनी है आकर्षण

Next Story

आतंक के कारण अपनी पुश्तैनी संपत्ति छोड़ आए कश्मीरी हिंदुओं की 9 संपत्तियां वापस दिलाई गई

Latest from दिल्ली एनसीआर