CBSE की परीक्षा में पूछा गया ‘गुजरात दंगों’ पर सवाल, विरोध के बाद बोर्ड ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

नई दिल्ली: सीबीएसई के टर्म 1 परीक्षा में गुजरात दंगों को लेकर पूछे गए सवाल के बाद बवाल खड़ा हो गया है। जिसके बाद बोर्ड को गलती माननी पड़ गई है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 12 समाजशास्त्र की टर्म 1 परीक्षा में पूछा गया एक प्रश्न वायरल हुआ जोकि 2002 गुजरात दंगों से सम्बंधित था।

23 नम्बर सवाल में पूछा गया,  “2002 में गुजरात में अभूतपूर्व पैमाने और मुस्लिम विरोधी हिंसा का प्रसार किस सरकार के अधीन हुआ?”

नीचे विकल्प थे: (ए) कांग्रेस (बी) भाजपा (सी) डेमोक्रेटिक (डी) रिपब्लिकन

हालांकि इस प्रश्न के वायरल होते ही कई लोगों ने आपत्ति जताई और जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। हालांकि बाद में बोर्ड ने भी मामले का संज्ञान लिया और गलती मानी।

एक आधिकारिक बयान में सीबीएसई ने कहा, “आज की कक्षा 12 समाजशास्त्र टर्म 1 परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया है जो अनुचित है और प्रश्न पत्र सेट करने के लिए बाहरी विषय विशेषज्ञों के लिए सीबीएसई दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। सीबीएसई ने की गई त्रुटि को स्वीकार किया है और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।”

बोर्ड ने अपने दिशानिर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया कि पेपर सेटर्स के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न केवल अकादमिक उन्मुख होने चाहिए और वर्ग, धर्म अपक्षपाती होने चाहिए और ऐसे क्षेत्र को नहीं छूना चाहिए जो सामाजिक और राजनीतिक आधार पर लोगों की भावनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

BJP में शामिल हुए अकाली नेता मंजिन्दर सिरसा

Next Story

कश्मीरी पंडितों का पलायन शिक्षण संस्थानों में ‘अधिकारियों की आवाजाही’ व ‘छुट्टियों’ का हिस्सा था: केंद्र सरकार

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…