असम बाढ़: अक्षय कुमार ने दान किए 1 करोड़, CM बोले- ‘हमेशा संकट में साथ दिया’

दिसपुर (असम): बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाकर अक्षय कुमार ने फिर दिल जीता है।

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखने वाले अक्षय कुमार मानवता के लिए हमेशा आगे आते रहे हैं। अब अक्षय ने असम में बाढ़ से तबाह लोगों को 1 करोड़ की मदद की घोषणा की है।

Akshay & PM Modi

जबकि असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने खुद अक्षय कुमार की मदद का स्वागत किया है। सोनोवाल ने अक्षय को संकट का साथ बताते हुए कहा कि “असम बाढ़ राहत की दिशा में 1 करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार एक को धन्यवाद। आपने हमेशा संकट के समय सहानुभूति और समर्थन दिखाया है।”

आगे उन्होंने कहा कि “असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, भगवान आपको वैश्विक क्षेत्र में महिमा ले जाने के लिए सभी आशीर्वाद दे।”

पिछले साल भी मदद के लिए अक्षय ने दिखाया था बड़ा दिल:

जुलाई 2019 में असम में आई भयानक बाढ़ की वजह से जमकर तबाही मची थी। जिसके बाद अक्षय ने मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा नेशनल पार्क के बाढ़ राहत कोष में 1-1 करोड़ रुपए दान दिए थे। उन्होंने लिखा था- “असम में बाढ़ से हुई तबाही के बारे में जानकर दिल बेहद दुखी है। इस मुश्किल की घड़ी में मनुष्य या जानवर दोनों को ही मदद की बेहद जरूरत है। मैं सीएम राहत कोष में और काजीरंगा नेशनल पार्क के रेस्क्यू दोनों के लिए 1-1 करोड़ रुपए दान करना चाहता हूं, और दूसरों से भी मदद की अपील कर रहा हूं।”


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

‘पीड़ितों को दंगाइयों से वसूली कर दिलाया जाएगा मुआवजा’: योगी सरकार ने बनाई अदालतें

Next Story

उदितराज ने संबित को कहा नीच, एंकर रोहित सरदाना बोले- ‘आपको बोल दे तो SC-ST एक्ट लगवाने चल देंगे’

Latest from रिव्यु कोना

Video: फ्लॉप अभिनेता और नौकरी से निकाले गए IAS अभिषेक सिंह ने मेरिट पर उठाया सवाल, कहा दलितों से कराई जाए इंटरकास्ट शादी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स आरक्षण के मुद्दे पर लड़ भिड़ जाते हैं और…

NCERT द्वारा पढ़ाया जा रहा गलत इतिहास, सुल्तान महमूद गजनवी को बताया जा रहा महान इस्लामी योद्धा

नई दिल्ली – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा पुस्तकों में  गलत और झूठा इतिहास…

“मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन तुम्हारी हूं” कहने पर भड़के दलित नेता, ऋचा चड्ढा की जीभ काटने पर 2 करोड़ का रखा इनाम

आए दिन कोई ना कोई वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्म विवादों में रहती है। नई सीरीज…