पाकिस्तान को फिर पड़ा अमेरिकी तमाचा, बोला ‘आतंक को पैसा-पनाह देना बंद करे पाक’

वाशिंगटन (अमेरिका) : एक बार फिर आतंकवाद पर अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह और उनका वित्त-पोषण बंद करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से की गई अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करें।

अमेरिका का यह बयान तब आया जब बुधवार को भारत ने पुलवामा आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के शामिल होने के बारे में विशिष्ट विवरण संबंधी एक डोजियर पाकिस्तान को सौंपा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन के कई ठिकाने पाकिस्तान में होने की भी पुष्टि की गई है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित जैश द्वारा किये गये आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया।

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सीमा पार से जारी आतंकवाद, जैसे कि हाल ही में 14 फरवरी को भारत के सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ हमला, उस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। हम अपील करते हैं कि पाकिस्तान, आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देना और धन मुहैया कराना बंद करने की, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से की गयी अपनी प्रतिबद्धता का पालन करे।’’

गौरतलब है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को डोजियर सौंपा है।

{inputs from bhasha}

Leave a Reply

Previous Story

“Sorry sir.That’s all I’m supposed to tell you”-पायलट का पाक आर्मी को करारा जवाब

Next Story

बड़ी खबर : पाक के F16 लड़ाकू विमान के मलबे की पहली तस्वीर हुयी जारी

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…