‘अमिताभ बच्चन राममंदिर भूमिपूजन पर बधाई नहीं दे सकते, ये बॉलीवुड में माफ़िया का डर है’: कंगना रनौत की दो टूक

मुंबई: राम मंदिर भूमि पूजन पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी को लेकर कंगना रनौत ने बड़ा खुलासा किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुशान्त सिंह राजपूत की मौत को लेकर CBI जांच के आदेश का स्वागत किया है। इसी मुद्दे पर उन्होंने रिपब्लिक नेटवर्क को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के अंदर चल रहे कई अदृश्य मुद्दों को खुलकर लोगों के सामने रखा।

कंगना ने इसी दौरान राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर कई नामचीन हस्तियों की चुप्पी को लेकर भी खुलासे किए।

उन्होंने बॉलीवुड में माफिया के डर होने की बात करते हुए अमिताभ बच्चन पर कहा कि “आप देखिए अमिताभ बच्चन जो महानायक हैं हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री के, वो राम मंदिर के भूमि पूजन पर किसी को बधाई नहीं दे सकते, ये माफ़िया का डर है।”

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि “मैं उन्हें जज नहीं करना चाहती और मैं कोई नहीं होती कि वो क्या सोचते हैं।”

आगे कंगना ने बॉलीवुड के बायकॉट गैंग का भी भंडाफोड़ किया और कहा कि “लेकिन मुझे लगता है कि जैसे उनके संस्कार हैं, जैसे वो ट्वीट करते हैं। और जैसा वो हिंदुत्व को बढ़ावा देते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें खुशी नहीं हुई होगी उस दिन। मगर कोई तो डर होगा अपने या अपने बच्चों के बॉयकॉट होने का या लोगों के उनके खिलाफ गैंग अप होने का। वरना वो क्यों नहीं करेंगे।”


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

हिंदू लड़की शालिनी यादव का अपहरण कर धर्मांतरण के जरिए कराया निक़ाह, परिवार ने लगाए आरोप

Next Story

भदोही रेप केस में भीम आर्मी ने फैलाई फर्जी खबर, कहा रेप कर तेजाब से जलाया तो जाँच में दोनों दावे फर्जी निकले

Latest from रिव्यु कोना

Video: फ्लॉप अभिनेता और नौकरी से निकाले गए IAS अभिषेक सिंह ने मेरिट पर उठाया सवाल, कहा दलितों से कराई जाए इंटरकास्ट शादी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स आरक्षण के मुद्दे पर लड़ भिड़ जाते हैं और…

NCERT द्वारा पढ़ाया जा रहा गलत इतिहास, सुल्तान महमूद गजनवी को बताया जा रहा महान इस्लामी योद्धा

नई दिल्ली – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा पुस्तकों में  गलत और झूठा इतिहास…

“मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन तुम्हारी हूं” कहने पर भड़के दलित नेता, ऋचा चड्ढा की जीभ काटने पर 2 करोड़ का रखा इनाम

आए दिन कोई ना कोई वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्म विवादों में रहती है। नई सीरीज…