‘निष्ठावान हिंदू हूँ, मौका मिला तो अयोध्या निश्चित आना चाहूंगा’: पाक हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया

करांची (पाक): पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर ने भगवान राम को लेकर फिर बयान दिए हैं।

भारत सहित दुनिया भर की बड़ी हस्तियों ने 5 अगस्त को अयोध्या में हुए राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर खुशी जाहिर की है। इसी में शामिल हैं पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर दानिश कनेरिया जिन्होंने भूमि पूजन को ऐतिहासिक बताया था।

अब कनेरिया ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन की अभिलाषा जताई है। एक बयान में कनेरिया ने कहा कि “हमारे लिए, यह (अयोध्या) एक धार्मिक स्थान है और अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से अयोध्या आना चाहूंगा।”

आगे उन्होंने कहा कि “मैं एक निष्ठावान हिन्दू हूँ और हमेशा भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं।”

भूमि पूजन पर क्या बोले थे कनेरिया:

दानिश ने 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन पर अपने बयान में कहा था कि “आज दुनिया भर के हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम हमारे आदर्श हैं।”

आगे उन्होंने धार्मिक कट्टरपंथियों को भी जवाब देते हुए कहा था कि “हम सुरक्षित हैं और किसी को भी हमारे धार्मिक विश्वासों से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। प्रभु श्री राम का जीवन हमें एकता और भाईचारा सिखाता है।”

अंत में दानिश ने राम को बुराई के प्रति अच्छाई का प्रतीक बताते हुए कहा था कि “भगवान राम की सुंदरता उनके नाम में नहीं, उनके चरित्र में निहित है। वह बुराई पर अधिकार की जीत का प्रतीक हैं। आज दुनिया भर में खुशी की लहर है। यह बहुत संतोष का क्षण है। जय श्रीराम।”

हालांकि दानिश को उनकी राम पर पाकिस्तान के कट्टरपंथियों को नहीं ठीक लगी तो उन्होंने उल्टे सीधे कमेंट किए आखिर में उन्होंने तीनों ट्वीट डिलीट कर दिए थे।

Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

पत्रकार व उनके पुत्र को दलित दबंगो ने घर में घुस पिस्तौल, सरिया व चाकू से गोदा, फायरिंग कर हुए फरार

Next Story

राज्यसभा व लोकसभा में सपा का एक भी सांसद ब्राह्मण नहीं, विधायक भी उँगली में: रिपोर्ट

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…