9 लाख दीयों से जगमग हुआ अयोध्या का दीपोत्सव, गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम की पैड़ी, अयोध्या में दीपोत्सव -2021 के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ सरयू जी की आरती एवं पूजन किया।

इस वर्ष दीपोत्सव -2021 राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से मुख्यमंत्री को इस कीर्तिमान का प्रमाण पत्र सौंपा गया। राम की पैड़ी के अलावा, अयोध्या के नगर क्षेत्र में 03 लाख से अधिक दीये प्रज्ज्वलित हुए। कुल मिलाकर 12 लाख से अधिक दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया।

इन दीपों के प्रज्ज्वलन में डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के छात्र – छात्राओं एवं वॉलण्टियर्स द्वारा राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीपों का एक साथ प्रज्ज्वलन कर विश्व रिकॉर्ड बना। राम की पैड़ी पर 3-डी होलोग्राफिक शो प्रोजेक्शन मैपिंग तथा रामायण पर आधारित भव्य लेजर शो का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्य व नयनाभिराम आतिशबाजी का भी लोगों आनन्द उठाया।

Certificate for creating the world record

मुख्यमंत्री ने भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने सामाजिक एकता व समरसता का जो सन्देश दिया है, हम सभी को उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रचार – प्रसार से दुनिया के लोग भारतीय संस्कृति व सभ्यता से जुड़ रहे हैं। देश को सुपर पावर के रूप में स्थापित करने के लिए अयोध्या की पावन नगरी से सभी लोग प्राणपण से संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई गरीब का घर न रहे, जहां दीप न जले और दीपावली की मिठाई न पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र 2 पंचायत सदस्य व प्रधान सहित जनप्रतिनिधिगण प्रत्येक परिवार, विशेषकर गरीबों, दलितों, वंचितों आदि के घर जाकर उनके दीपावली के उत्सव में उत्साह, उल्लास व उमंग का वातावरण बनाएं।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से दीपावली के दिन सभी घरों में दीप प्रज्ज्वलन और मिष्ठान वितरण के लिए सहयोग किए जाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में उत्साह और उमंग का यह पर्व हमेशा आता रहे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अयोध्या दुनिया की उत्कृष्ट आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 05 अगस्त, 2020 को अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर निर्माण का कार्यारम्भ किया गया। मन्दिर निर्माण से हमारे संकल्प और धैर्य को विजय मिली है।

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्रदेव सिंह, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, केन्या के उच्चायुक्त तथा वियतनाम के राजदूत, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं MSME नवनीत सहगल एवं साधु – सन्त उपस्थित थे।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

विश्वकप के बीच BCCI का ऐलान, राहुल द्रविड़ होंगे भारतीय टीम के अगले हेड कोच

Next Story

15 नवंबर को विश्वनाथ धाम में स्थापित होगी माँ अन्नपूर्णा की मूर्ति, 100 साल पहले चोरी होकर पहुँची थी कनाडा

Latest from राम राज्य

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के…

दलितों के घर जाकर देवी-देवताओं की मूर्ति निकाली, पोस्टर फाड़े, शिकायत करने पर दी एससी एसटी एक्ट की धमकी

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में तथाकथित अंबेडकर वादियों के द्वारा दलितों के घर जाकर हिन्दू…

हिंदू त्यौहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, दुर्गा पूजा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के त्यौहार दुर्गा पूजा को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। संयुक्त…