‘BCCI पुलवामा हमले के शहीदों को कम से कम 5 करोड़ दे’: BCCI अध्यक्ष

मुंबई : बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने रविवार को प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय से अपील की कि पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए भारतीय सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएं।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि शहीदों के परिवार के बच्चे अगर आवेदन करते हैं तो उनके ‘सहवाग इंटरनेशनल स्कूल’ में उन्हें मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।

विदर्भ की सीनियर टीम ने भी घोषणा की कि वे अपनी ईरानी कप ट्राफी जीत की पूरी इनामी राशि शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए दान करेंगे। खन्ना ने सीओए, पदाधिकारियों और राज्य इकाइयों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘हम दुखी हैं और अपने साथी भारतीयों के साथ मिलकर घृणित पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हैं। शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है।’’

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष ने लिखा, ‘‘मैं प्रशासकों की समिति से आग्रह करता हूं कि बीसीसीआई को उपयुक्त सरकारी एजेंसियों के जरिये शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये का योगदान देना चाहिए।’’ खन्ना ने साथ ही राज्य संघों और आईपीएल फ्रेंचाइजियों से भी अपील की कि वे इसमें खुले दिल से योगदान दें।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्य संघों और संबंधित इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मालिकों से भी आग्रह करूंगा कि वे इस नेक काम में योगदान दें।’’ खन्ना ने साथ ही आग्रह किया कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला के पहले मैच और आईपीएल के पहले मैच से पूर्व शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाए।

{Inputs Bhasha}

Leave a Reply

Previous Story

J&K: मेज़र सहित सेना के 4 जवान शहीद, पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ जारी

Next Story

सेना का मिशन तबाही शुरू, पुलवामा हमले का मास्टर माइंड मारा गया

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…