ओपिनियन पोल में गिरती लोकप्रियता देख भाजपा ने कर डाले 2000 से अधिक परियोजनाओं के शिलान्यास !

दिल्ली :- बड़े बड़े मीडिया संस्थानों के लगातार आ रहे ओपिनियन पोल्स में खस्ता बताई जा रही भाजपा की हालत ने पार्टी हाई कमान के हाथ पाँव फुला दिए है। जिसके बाद आनन फांनन में छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्यप्रदेश में कई बड़ी योजनाओ के शिलन्यास व फीते काट दिए गए ।

यहां चंद घंटों के अंदर 2000 से ज्यादा योजनाओं का श्रीगणेश कर दिया गया। अकेले राजस्थान के उदयपुर में ही 1500 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से एकसाथ कई ऑनलाइन लोकार्पण और शिलान्यास किए।

उदयपुर में एक-एक विधायक ने 50-50 और 60-60 जगहों पर कुछ घंटों में 1500 से ज्यादा आधे-अधूरे कामों का शिलान्यास किया। कई जगहों पर शिलालेख की जगह फ्लैक्स और बैनर लगाकर ही उद्घाटन कर दिया गया।

Leave a Reply

Previous Story

तैमूर नगर हत्याकांड: बैठी 360 गांवों की महापंचायत

Next Story

लुईस हैमिल्टन ने जीता जापानी ग्रैंड प्रिक्स

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…