ओपी राजभर ने आगे कहा की “भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता है शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी और योगी सरकार में राज्य मंत्री मोहसिन रजा, पहले इन सबके नाम बदल दे उसके बाद सभी मुग़लो के नाम बदले जाए” क्या भाजपा अपने इन तीनो मंत्रीयो के नाम बदलेंगी?

आपको हम बताते चले की इससे पहले गुडगाँव, मुगलसराय और फैजाबाद के नाम बदले जा चुके है जिसके बाद अगला नंबर अहमदाबाद का बताया जा रहा है।
धड़ल्ले से मुग़लो के नाम बदल कर भाजपा सरकार उनको उनके पहले के नामो पर कर रही है जिससे विपक्षी दल भाजपा पर यह आरोप मढ़ रहे है की अपने विकास के पहिये का पंचर छुपाने के लिए बीजेपी नाम बदलकर सवारी को दूसरी गाड़ी में बैठा रही है।