जींद उपचुनाव : BJP विजयी, उड़ी राफ़ेल की हवा कांग्रेस तीसरे नंबर पर

जींद (हरियाणा) : प्रदेश के जींद विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के फायर ब्रांड प्रवक्ता श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला  को कड़ी शिकस्त मिली |चुनावी नतीजों में रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे स्थान पर रहे |

हरियाणा में सता रूढ़ भाजपा के उमीदवार कृष्ण मिड्ढा ने जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला को 12000 से अधिक मतों से पराजित किया वही कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला तीसरे स्थान पर रहे | यह सीट कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के लिए नाक का सवाल थी |

इस सीट पर 28 जनवरी को उपचुनाव हुआ था जिसके लिये दो महिलाओं समेत 21 उम्मीदवार मैदान में थे।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक हरिचंद मिड्ढा के निधन से यह सीट रिक्त हुई है। भाजपा ने मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा को उम्मीदवार घोषित किया था। हरिचंद दो बार इस सीट से विधायक रह चुके थे।

कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैथल से मौजूदा विधायक रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतारा था| वहीं इनेलो ने उमेद सिंह रेढू को उम्मीदवार बनाया है।

इनेलो के टूट कर नई पार्टी बनी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के लिये भी यह चुनाव महत्वपूर्ण है। जेजेपी ने जेल में बंद अजय सिंह चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय सिंह चौटाला को उम्मीदवार घोषित किया था।

Leave a Reply

Previous Story

बड़ी खबर : SC-ST एक्ट में 19 फरवरी को फिर से सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

Next Story

SC-ST एक्ट निर्दोषों का शोषण करने के लिए नहीं, ये संविधान के खिलाफ : हाई कोर्ट

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…