भारत में 76% उछाल मारेगी मुस्लिम अबादी वही हिन्दू अबादी 33% पर ही रहने का है अनुमान: अमेरिकी संस्था

नई दिल्ली: अमेरिका की राजधानी वॉशिंग्टन डीसी में स्थित रिसर्च फ़र्म ‘Pew Research Centre’ ने भारत में धर्म के अधार पर आंकड़े जाहिर किए है. इस अमेरिकी संस्था ने भारत में 2050 तक सभी धर्मों की जन संख्या का अनुमान लगाया है.

संस्था की ओर से जारी किए गए आंकड़े काफी दिलचस्प जो भारत में सभी धर्मों की संख्या को बताता है. जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्षा 2050 तक करीब 311 मिलियन मुस्लिम अबादी भारत में रहेगी जो भारत को दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम अबादी वाला देश बना देगा.

भारत 2050 में इंडोनेशिया को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल कर लेगा. अभी इंडोनेशिया में विश्व के सबसे अधिक मुसलमान रहते है जो 2050 में भारत के पास चले जाएगा.

वही संस्था के अनुसार 1 मुस्लिम महिला 3.2 बच्चों को जन्म देगी जो कि हिन्दू महिला के 2.5 व क्रिश्चियन के 2.3 से अधिक है.

2050 में भारत में 76% उछाल मारेगी मुस्लिम अबादी वही हिन्दू अबादी 33% पर ही रहने का है अनुमान

अमेरिकी संस्था के अनुसार वर्ष 2010 के मुकाबले 2050 में 76% की बढ़त मुस्लिम समुदाय में देखने को मिल सकती है वही हिन्दू की वृद्धि दर महज 33 प्रतिशत पर ही रहने के अनुमान लगाए गए हैं.

वर्ष 2050 में भी सबसे अधिक जन संख्या हिंदुओं की रहने का अनुमान

संस्था के आंकड़ो के अनुसार वर्षा 2050 में 76.7% अबादी हिंदुओं की ही रहने का अनुमान है. वही मुसलमानों की संख्या 14.4% से बढ़ कर 18.4% होने का अंदेशा लगाया गया है.

Leave a Reply

Previous Story

कांग्रेस की बेइज्जती ! CAA विरोधी TMC, SP, BSP व शिवसेना नें कांग्रेस की संयुक्त बैठक में नहीं लिया हिस्सा

Next Story

‘तानाजी’ को टैक्स फ्री करने वाला पहला राज्य बना UP, अजय देवगन नें की तारीफ़

Latest from फलाने की पसंद