जाति आधारित पुलिस भर्ती का नतीजा है एप्पल एग्जीक्यूटिव की हत्या – भाजपा नेता

उत्तर प्रदेश(लखनऊ) : बीजेपी नेता राकेश त्रिपाठी ने लखनऊ में एप्पल एग्जीक्यूटिव की पुलिस द्वारा गोली मारकर की हत्या को पिछली सरकार में एक जाति विशेष को लेकर हुई भर्ती को जिम्मेदार ठहराया है।

आपको बताते चले की लखनऊ में एप्पल के स्थानीय एग्जीक्यूटिव मैनेजर राजीव तिवारी द्वारा गाड़ी न रोके जाने पर पुलिस द्वारा उनका एनकाउंटर कर दिया गया था जिसके बाद से लगातार योगी सरकार की इस एनकाउंटर पालिसी को कटघरे में खड़ा किया जाने लगा है।

अपने बयान में बीजेपी नेता त्रिपाठी ने कहा की “यह पिछली अखिलेश सरकार में हुई एक जाति विशेष को लेकर हुई भर्ती का नतीजा है जो एप्पल एग्जीक्यूटिव का एनकाउंटर कर दिया गया”।

त्रिपाठी ने परिजनों के लिए सवेदनाये व्यक्त करते हुए कहा की दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी व कानून व्यवस्था को सुचारु किया जायेगा। घटना के बाद से लगातार यह मीडिया में बनी हुई है व विपक्षी दल लगातार भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे है।

Leave a Reply

Previous Story

भाजपा केंद्रीय मंत्री के शहीदों पर बेतुके बोल – “साल में एकाध जवान ही तो मरता है, सहायता राशि बढ़वा देंगे “

Next Story

कॉलेज परिसर में अब फुक सकेंगे गांजा – यूनिवर्सिटी ने दी इजाजत !

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…