भाजपा केंद्रीय मंत्री के शहीदों पर बेतुके बोल – “साल में एकाध जवान ही तो मरता है, सहायता राशि बढ़वा देंगे “

जींद(हरियाणा) : एक तरफ जहा केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल पुरे होने पर पुरे देश भर में पराक्रम दिवस मना रही है वही भाजपा के केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शहीदों के लिए आपत्तिजनक बयान दे डाला। दरसल मंत्री जी जींद में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहा शहीदों की पत्नियों को सम्मानित किया जाना था।

कार्यक्रम में दिए भाषण में मंत्री जी ने कहा की “वह मुख्यमंत्री से कहकर शहीदों को मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाने का प्रयास करेंगे क्यूंकि प्रदेश का साल भर में एकाध जवान ही शहीद होता है”।बेतुके बयान के बाद शहीदों के परिजनों की ओर से मंत्री जी की भरी आलोचना की गयी, परिजनों का कहना है की एक तरफ सरकार सेना में भर्ती होने के लिए युवाओ को प्रेरित कर रही है वही केंद्रीय मंत्री जी बड़ी बेशर्मी से शहीदों के सम्मान के खिलाफ बयान दे रहे है। वहा मौजूद परिजनो से बात करने पर वही मौजूद एक पिता का दर्द छलक उठा, उन्होंने कहा की मंत्री जी को अपने बेटे को सेना में भर्ती कराना चाहिए ताकि उन्हें शहीद बेटे का गम पता चल सके।

Leave a Reply

Previous Story

एयरटेल दे रही है 181 रुपये में रोज 3 जीबी डाटा !

Next Story

जाति आधारित पुलिस भर्ती का नतीजा है एप्पल एग्जीक्यूटिव की हत्या – भाजपा नेता

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…