/

क्रिकेटर रैना के फूफा का हत्यारा छज्जू गिरफ्तार, फूल व चादर बेचने के बहाने की थी रेकी

बरेली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अपराधी छज्जू छैमार कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने 18 अगस्त को क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा की दिनांक 19/20-08-2020 की रात में घर में घुसकर हत्या कर डकैती डालने सम्बन्धी अभियोग में वांछित डकैत छज्जू छैमार को थाना बहेड़ी क्षेत्र, जनपद बरेली से गिरफ्तार किया।

STF के मुताबिक पूछताछ में आरोपी छज्जू ने बताया कि वो अपने अन्य साथियों सावन, मोहब्बत, राशिद, शाहरुख, नौसे, आमिर और 3 अन्य महिलाओं के साथ शाहपुर काडी में रहकर चादर और फूल बेचता था। इन लोगों के पास एक टैम्पो भी था, जिससे ये लोग इलाके में घूमा करते थे।

आरोपी ने बताया कि महिलाएं दिन में फूल बेचने के नाम पर रेकी किया करती थीं और इसी रेकी का शिकार सुरेश रैना के फूफा हुए। महिलाएं दिन में फूल बेचने के बहाने अशोक कुमार के घर घुस गईं और जानकारी इकट्ठा कर ली।

Leave a Reply

Previous Story

“एससी-एसटी अधिनियम में प्रारंभिक जांच अवैध है”, उच्च न्यायालय ने सीधे FIR दर्ज करने का दिया आदेश

Next Story

J&K: लश्कर आतंकियों को पहुंचाते थे विस्फोटक, आतंकी युनिस समेत 5 गिरफ्तार

Latest from क्रिकेट

पाक में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खेलने पर संदेह, खेल मंत्री बोले- पहले भी कई टीमें वहां खेलने से कर चुकी हैं मना

नई दिल्ली: 2025 में पाकिस्तान में होने वाले ICC टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत हिस्सा लेगा…