पंड्या, काफ़ी, करन और के.एल. वाले बवाल का दी एंड

मुंबई : प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का निलंबन गुरुवार को तुरंत प्रभाव से हटा दिया।

इन दोनों को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के कारण निलंबित कर दिया गया था और उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश बुलाया गया था। सीओए ने नये न्यायमित्र पी एस नरसिम्हा से परामर्श करने के बाद जांच लंबित रहने तक निलंबन हटाने का फैसला किया। जांच के लिये उच्चतम न्यायालय को लोकपाल नियुक्त करना है। शीर्ष अदालत ने इस मामले को पांच फरवरी को अस्थायी रूप से सूचीबद्ध किया है|

बीसीसीआई द्वारा जारी सीओए के बयान में कहा गया है, ‘‘उपरोक्त फैसला न्यायमित्र पी एस नरसिम्हा की सहमति से लिया गया है। उपरोक्त को देखते हुए 11 जनवरी के निलंबन आदेशों को लोकपाल की नियुक्ति और उनके द्वारा फैसला लिये जाने तक तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।’’ पंड्या के अब न्यूजीलैंड दौरे में टीम से जुड़ने की संभावना है जबकि राहुल घरेलू क्रिकेट या भारत ए की तरफ से इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ खेल सकते हैं। सीओए ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को निलंबित करने का फैसला ‘‘बीसीसीआई के संविधान के नियम 46 के तहत लिया गया जो कि खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है। ’’

खिलाड़ियों पर से निलंबन हटाने के लिये बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी के खन्ना ने पहले की थी। उनका मानना था कि जांच लंबित रहने तक निलंबन हटाया जाना चाहिए। पंड्या और राहुल ने ‘काफी विद करण’ कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने की बात की थी जिसके लिये उनकी कड़ी आलोचना हुई थी।

Leave a Reply

Previous Story

बड़ी खबर : 10% आरक्षण पाने के लिए 5 एकड़ जमीन व घर का प्रावधान हटा…

Next Story

सुप्रीम कोर्ट नें SC-ST ऐक्ट में रोंक लगाने से किया इंकार

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…