छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का फैसला: अब ST अभ्यर्थियों को मिलेगी ऊंचाई व सीना माप में छूट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर सूबेदार/एसआई/ प्लाटून कमांडर भर्ती हेतु अनूसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा दिया है।

कांग्रेस सरकार द्वारा अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेते हुए ऊंचाई एवं सीना माप में छूट प्रदान की गई है। उपरोक्त के साथ ही सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2021 तक बढ़ाई गई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार/उपनिरीक्षक/ प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किये गए थे। उक्त विज्ञापन में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31.10.2021 निर्धारित थी।

Rep. Image

राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई एवं सीना माप में छूट दी गयी है। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक अहर्ता में न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी. एवं न्यूनतम सीना माप अहर्ता में छूट देते हुए सीना बिना फुलाये 78 सेमी. एवं फुलाने पर 83 सेमी. किया गया है। शेष अहर्ताएं पूर्व में जारी विज्ञापन अनुसार होंगी।

अब सभी वर्ग के उम्मीदवार दिनांक 11.11.2021 (सायंकाल 05:30 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Previous Story

पुडुचेरी की NDA सरकार पटाखों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए दे रही है 75% सब्सिडी

Next Story

भोपाल में धारा 144 की बंदिशें लागू, केवल ग्रीन पटाखे के इस्तेमाल की होगी अनुमति

Latest from सरकारी योजनाए

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को नहीं मिल रहा EWS आरक्षण का लाभ, संघर्ष समिति ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

रायपुर- छत्तीसगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ईडब्ल्यूएस के तहत 10…