सुप्रीम कोर्ट से दीपक मिश्रा की विदाई….

नई दिल्ली : आज सुप्रीम कोर्ट के मुख्यन्यायाधीश दीपक मिश्रा का सर्वोच्च न्यायालय में आखिरी दिन है। दीपक मिश्रा का कार्यकाल 13 महीने 5 दिन का ही रहा है।

दीपक मिश्रा उन मुख्यन्यायाधीशो में शामिल हो गए है जिन्होंने भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण फैसले दिए है। दीपक मिश्रा ने धारा 377, सेक्शन 497 आदि जैसे महत्वपूर्ण मामलो के फैसलों की भी अध्यक्षता की है।

मुख्यन्यायाधीश दीपक मिश्रा को इस फैसले के लिए भी याद किया जायेगा कि उन्होंने ही शीर्ष अदालत की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने की अनुमति दी, जिससे लोग अब घर पर रहकर ही अदालत की कार्यवाही का लुफ्त उठा सकेंगे। दीपक मिश्रा के कार्यकाल में ही सुप्रीम कोर्ट ने भी ये माना की जरूरी नहीं है कि नमाज मस्जिद में ही पढ़ी जाये।

दीपक मिश्रा का कार्यकाल विवादों से भी भरा रहा है, ऐसा आजाद भारत में पहली बार हुआ जब वरिष्ठ जजों ने प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यन्यायाधीश पर गंभीर आरोप लगाए। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ता और कोंग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने मुख्यन्यायाधीश दीपक मिश्रा पर महाभियोग लगाया, जो की बाद में विफल रहा है।

Leave a Reply

Previous Story

कॉलेज परिसर में अब फुक सकेंगे गांजा – यूनिवर्सिटी ने दी इजाजत !

Next Story

आरक्षण को संसद 10-10 साल तक बढ़ाती रही, इससे समाज बँटा है: सुमित्रा महाजन

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…