कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है ! धोनी की T-20 में वापसी

मुंबई : बीसीसीआई नें कंगारुओं व उनके पड़ोसी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी-20 व ओडीआई सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है | इस टीम में उन चेहरों की वापसी हुई है जिनको लेकर उनके फैंस बात कर रहे थे कि ” यार धोनी को क्यों नहीं खिला रहे हैं ? यार पांड्या के सिक्सर देखे बहुत दिन हो गए अब कब मौका मिलेगा ?

जून से धोनी नहीं खेले हैं एक भी टी-20 मैच :

क्रिकेट की दुनिया कई दिनों से लोगों के सवाल उठा रहे थे कि टीम  इंडिया के पुराने सेनापति और विकेट के पीछे बिजली की तरह गरजने वाले कूल माही की नीली जर्सी में कब वापसी होगी ?

बस बहुत हुआ अब इस इंतजार का मीठा फल मिल चुका है | जैसा कि टीम घोषित हो चुकी है | और भारत कंगारुओं से 3 वनडे मैचों की सीरीज 12-18 जनवरी 2019, और न्यूजीलैंड से 3 टी-20 व 5 वनडे मैच 23 जनवरी से 10 फरवरी, 2019 में खेलने वाला है |

जून से एक भी फटाफट मैच खेले धोनी को अब दोनों प्रारूपों में एंट्री मिली है जबकि दिल्ली के दबंग रिषभ पंत को टी-20 छोंड़कर वनडे में अब फरमाना होगा आराम |

हार्दिक एशिया कप की चोंटके बाद कंगारुओं व कीविओं की लेंगे खबर :

आपको याद होगा एशिया कप में मैदान में स्ट्रेचर वाली सीन, हां, सितंबर में चोंट की वजह से बाहर चल रहे विस्फ़ोटक पांड्या अब दोनों टीमों के खिलाफ गरजेंगे |

हार्दिक नें अपनी फिटनेस रणजी मैचों में साबित की है जिसमें उन्होंने एक मैच में 5 विकेट हाल के साथ कुल 7 विकेट चटके और साथ ही बैट से 73 रन भी ठोंके |

अब छोटे पैकेट बड़े धमाल और केदार जाधव की बात करते हैं तो केदार भी अपनी बैटिंग के अलावा विरोधियों के पल्ले न पड़ने वाली राउंड आर्म एक्शन बालिंग भी करेंगे |

वनडे टीम इस प्रकार है :

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, अम्बाती रायडु, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, रविंद्र जड़ेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी |

टी-20 टीम इस प्रकार है :

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या,  कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, |

 

Leave a Reply

Previous Story

नवोदय स्कूल : 50% दलित छात्रों सहित 5 साल में 49 आत्महत्याएं, 2860 करोड़ 2016-17 का खर्च

Next Story

खुद अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ विरोधी को फ़र्जी एससी एसटी एक्ट में था फसाया

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…