शराब बेचने से मना करने पर दलितों ने घर घेर किया जमकर पथराव, पुलिस को भी किया घायल

गया: जिले के सेवतर गांव में एक परिवार पर दलित जाति के लोगो द्वारा लूटपाट व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल पीड़ित संजय सिंह गाँव में प्रवास करते है। जहां उनके घर के पीछे कुछ मांझी जाति के लोग दारु पीने व बेचने का कार्य करते थे जिसका अकसर पीड़ित परिवार द्वारा विरोध किया जाता था। उसी की रंजिश में एकाएक सैकड़ो लोग लाठी डंडे से लेस होकर संजय के घर पर टूट पड़े।

घटना की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमे आरोपी पीड़ित के घर पर चढ़कर व दिवार को क्षतिग्रस्त कर ईंट पत्थरो से हमला कर रहे है। हमले के बाद से गाँव में भारी तनाव व्याप्त है।

75 वर्षीय वृद्ध महिला सहित कई लोग घायल
ईंट से चोट लगने के कारण घर में रह रही 75 वर्षीय महिला बुरी तरह लहू लुहान हो गई। महिला को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। घटना में दर्जन भर लोगो के घायल होने की खबर है।

हमलावरों को रोकने में पुलिस के फुले हाँथ पाँव, दंगा नियंत्रण बल को मौके पर पड़ा बुलाना
हमलावरों की संख्या देख कर पुलिस के भी पसीने छूट गए। मौके पर अधिक बल को बुलाना पड़ा जिन्होंने स्थिति को कब्जे में लिया। हालाँकि हमलवारों द्वारा पुलिस कर्मियों पर भी जानलेवा हमला किया गया था।

पुलिस बल पर हमला कई पुलिस कर्मी घायल
मौके पर लोगो को काबू करने के बाद पुलिस बल ने पीड़ितों को मौके से हटाने का प्रयास किया तो उनपर दर्ज भर लोगो ने हमला कर दिया। जिसमे दरोगा समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। साथ ही पुलिस वाहन व एक राइफल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने हमला करने के आरोप में 29 मांझी समाज के दबंगो पर नामजद FIR दर्ज की है।

हमलावरों ने पीड़ित पर लगाया एससी एसटी एक्ट
हमलावरों की तहरीर पर पीड़ितों पर भी एससी एसटी एक्ट का केस दर्ज किया गया था। जिसपर कार्यवाई करते हुए तीन लोगो को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्यवाई पर गाँव के लोगो ने हैरानी जताई है।


नियो पॉलिटीको(फलाना दिखाना) को अब अपने कार्यो को जारी रखने के लिए हर माह करीब 2.5 लाख रूपए की आवश्यकता है। अन्यथा यह मीडिया पोर्टल अगस्त माह से बंद हो जायेगा। आप सभी पाठको से निवेदन है कि इस पोर्टल को जारी रखने के लिए हमारा सहयोग करें।

UPI: NeoPoliticoEditor@okicici

Gpay/Paytm: 8800454121

OR Become a Patron! (Donate via Patreon)

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

+ posts

Vivek is an ordinary man who breaks unusual news.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मुजफ्फरनगर: तंत्र मंत्र करके पैसे ठग रहा था पीर, पकड़ने गई पुलिस पर किया हमला, आरोपी फरार

Next Story

हरियाणा: किसानों ने फिर तोड़ा लिखित आश्वासन, करनाल शहर में घुसने से रोकने पर की पत्थरबाजी, 10 पुलिसकर्मी घायल

Latest from देश विदेश - क्राइम

भीम आर्मी नेता की सवर्णों को घर में घुसकर मारने की धमकी, कहा 6000 साल का लेंगे बदला, पुलिस बनी रही तमाशबीन

सहारनपुर: पुलिस लाइन देवबंद थाना क्षेत्र के मकबरा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला…