भारत का सच्चा दोस्त फ्रांस, सुरक्षा परिषद् में लायेगा मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव

नई दिल्ली :- फ्रांस एक ऐसा देश है जिसके साथ भारत के रिश्ते हमेशा से ही मधुर रहें है और इसका सबूत आज हमे इस बात से मिलता है कि फ्रांस संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव लाने जा रहा है ।

हम आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में पांच स्थायी सदस्य है, जिनमे अमेरिका,फ्रांस ब्रिटेन,रूस और चीन शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में यदि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करना है तो इनमे से प्रत्येक देश की रजामंदी होनी चाहिये।

दरअसल, भारत काफी वर्षो से मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करवाना चाहता है, लेकिन इन पांच देशों में से चार देश भारत का इस बात को लेकर समर्थन करते रहे है लेकिन हर बार भारत का पडोसी देश चीन इस बात को लेकर वीटो कर देता है और मसूद अज़हर को बचा लेता है।

लेकिन चीन ने भारत में हुए हालिया आतंकवादी हमले की निंदा की है, जिसके कारण अब भारत की विदेश नीति पर यह काफी निर्भर करता है कि वह चीन को इस बात के लिए कैसे मनाते हैं।

Leave a Reply

Previous Story

पुलवामा हमले के बाद कश्मीर में सेना ने निकाली भर्ती, भर्ती के लिए पहुंची रिकॉर्ड भीड़

Next Story

सेना: कश्मीरी माँएं बच्चों को बता दें, जो बंदूक लेगा, मारा जाएगा नहीं तो सरेंडर कर दें

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…