शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, आरोपी अब्दुल को ईदगाह के समीप किया गया गिरफ्तार

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश की सन्तकबीरनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के वाँछित अभियुक्त अब्दुल कयूम को गिरफ्तार कर लिया है। 

जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल रामप्रकाश के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस द्वारा बुधवार को धारा 376 IPC मे वांछित अभियुक्त अब्दुल कय्यूम पुत्र अब्दुल्ला खां निवासी मण्डेरी थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को हारापट्टी गांव स्थित ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

एसओ मनोज सिंह के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव का युवक मुंबई गया था। मुंबई में ही आरोपी की एक युवती से जान पहचान हुई। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपी अपने घर बखिरा आ गया। युवती भी युवक के गांव पहुंच गई थी। जहां उसे पता चला कि आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली। 

वहीं  युवती द्वारा दिनांक 15 मई 2021 को थाना बखिरा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए दिनांक 23 जून को थाना बखिरा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Previous Story

बाराबंकी में अवैध मस्जिद गिराने को लेकर ‘द वायर’ ने चलाई फर्जी ख़बर, UP पुलिस ने दर्ज किया केस

Next Story

J&K: शोपियाँ में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर आतंकी को किया ढेर, दूसरे ने किया सरेंडर

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…