प्रेमिका ने बच्ची को दिया जन्म तो प्रेमी ने पेचकस से गोदकर की हत्या, आरोपी शहबाज गिरफ्तार


सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में प्रेमी द्वारा प्रेमिका को उतारा मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमी ने पेचकस से हमलाकर हत्या कर दी। आरोपी ने मासूम बच्ची तक को भी नहीं छोड़ा और उसे जमीन पर पटका। ये घटना शक्तिनगर थाने के खड़िया की है।

थाना शक्तिनगर में शिकायत दर्ज कराते हुए मृतिका के भाई शब्बीर अली (उम 24 वर्ष) पुत्र नबीउल्ला निवासी चन्दुआर ने बताया कि उनकी बहन शबाना निशा (उम्र 21 वर्ष) शहबाज अंसारी पुत्र खालिक मोहम्मद (उम्र 24 वर्ष) निवासी खड़िया के साथ एक डेढ़ साल से लिव इन रिलेशन शिप मे रह रहे थे।

20 दिन पहले उसकी बहन को लड़की पैदा हुयी थी जिससे क्षुब्ध होकर मोहम्मद शहबाज अंसारी ने 2 मई को उसके चन्दुआर स्थित घर पर समय करीब 2.30 बजे दिन में पेचकश से उसकी बहन शबाना निशा को गले, कनपटी मे गोदकर हत्या कर दिया। 

भाई ने कहा कि मौके पर मृत्यु हो जाने के बाद भी वो लोग संजीवनी अस्पताल NTPC शक्तिनगर ले गये। जहाँ डाक्टर द्वारा भी शबाना निशा को मृत घोषित कर दिये। 

वहीं पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में 3 मई को शक्तिनगर पुलिस द्वारा धारा-302 IPC में वांछित चल रहें अभियुक्त शहबाज अंसारी पुत्र खालिक मोहम्मद को खड़िया बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Previous Story

UP: चुनाव जीता तो बीफ पार्टी का किया आयोजन, आरोपी अकरम समेत 3 गिरफ्तार

Next Story

इंदौर: 700 का ऑक्सीमीटर 8000 में बेच रहा था कांग्रेस नेता, पुलिस ने ग्राहक बन किया गिरफ्तार

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…