गुजरात: डिप्टी CM बोले- ‘वीडियो रिकॉर्ड करना हो तो करलो, देश में सेकुलरिज्म तभी तक है जब तक हिंदू बहुसंख्यक है’

गांधीनगर: गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने धर्मनिरपेक्षता को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून देश में तब तक हैं जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं।

यह बयान नितिन पटेल ने गांधीनगर के भारत माता मंदिर में दिया। इस मंदिर को गुजरात का पहला भारत माता मंदिर माना जाता है। नितिन पटेल के अलावा इस दौरान राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा और विहिप और आरएसएस के शीर्ष नेता भी मौजूद थे।

नितिन पटेल ने कहा, “मेरे शब्द लिखिए, अगर हिंदुओं की संख्या घटती है तो कोई अदालत-कार्यालय नहीं होगा, कोई कानून नहीं होगा, कोई लोकतंत्र नहीं होगा, कोई संविधान नहीं होगा। सब कुछ हवा में दब जाएगा।

नितिन पटेल ने कहा, “हमारे देश में कुछ लोग संविधान और धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं। लेकिन मैं तुमसे कहता हूं, अगर आप वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो करो। मेरे शब्द लिखो। संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून आदि की बात करने वाले ऐसा तभी तक करेंगे जब तक इस देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं। सब कुछ हवा में उड़ा दिया जाएगा। कुछ नहीं बचेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उस सब के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं यह भी स्पष्ट कर दूं कि लाखों मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं। गुजरात पुलिस में हज़ारों मुसलमान हैं, ये सब देशभक्त हैं।”

Leave a Reply

Previous Story

मिर्जापुर: मंदिर में जूता पहनकर घुसा दरोगा, विरोध करने पर पुरोहित का चालान किया

Next Story

जबलपुर: हिस्ट्री शीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक NSA में गिरफ्तार, घर से 15 चाकू समेत विदेशी राइफल बरामद

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…