ऑस्ट्रेलिया में तिरंगे के अपमान पर आवाज बुलंद करने वाले विशाल की रिहाई के लिए CM खट्टर ने विदेश मंत्री से की बात

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद बेगुनाह हरियाणवी युवक विशाल जूड की तत्काल रिहाई के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विदेश मंत्री एस.जयशंकर से बात की है।

मुख्यमंत्री खट्टर ने विशाल जूड की तत्काल रिहाई के साथ ही मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील भी की। विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलियन एंबेसी को भारत की चिंता से अवगत कराया और मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि विशाल जूड बहुत जल्द ऑस्ट्रेलिया की जेल से रिहा हो जाएगा।

एक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में तिरंगे के सम्मान के लिए हरियाणा के युवा विशाल जूड ने देश विरोधी ताकतों से डटकर लड़ाई लड़ी और तिरंगे का अपमान नहीं होने दिया। विशाल के समर्थन में ऑस्ट्रेलिया में काफी प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

वहीं विशाल के समर्थकों का दावा है कि देश विरोधी कुछ ताकतों ने विशाल जूड से मारपीट की और बाद में आस्ट्रेलिया सरकार से मिलकर झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया था।

Leave a Reply

Previous Story

UP: कन्नौज में साईं मंदिर में तोड़ी गई मूर्तियाँ, इलाके में तनाव, आरोपी दिलशाद गिरफ्तार

Next Story

पाकिस्तानी आतंकी हाफ़िज़ सईद के घर के पास हुआ बम विस्फोट, 3 की मौत, दर्जनों घायल

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…