हिंदू सतर्क नहीं हुए तो जो हाल अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों का हुआ वही हाल भारत में हिंदू बहुसंख्यकों का होगा: BJP सांसद तेजस्वी सूर्या

लखनऊ: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अगर हिन्दू सतर्क नहीं हुए तो जो हाल अफ़ग़ानिस्तान में अल्पसंख्यकों का हुआ है वही हाल भारत में हिन्दू बहुसंख्यकों का होगा।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे है थे।

इस दौरान सूर्या ने अफगानिस्तान में हाल के दिनों में हुए घटनाक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘आज अफगानिस्तान और सीरिया की स्थिति से हमें सीख मिलती है कि अगर हिन्दू सतर्क नहीं हुए तो जो हाल वहाँ अल्पसंख्यकों का हुआ है वही हाल भारत में हिन्दू बहुसंख्यकों का होगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम भारत छोड़ कर कहाँ जा सकते हैं? हमारी एक ही भूमि है। यही हमारी मातृभूमि है।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी याद किया। उन्होंने कहा, “कोई पछतावा नहीं, कोई पश्चाताप नहीं, कोई दुख नहीं! ये कल्याण सिंह जी के वचन। इस देश के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रति सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता इस प्रकार की होनी चाहिए।

सूर्या ने कहा कि मंत्री हो, सांसद हो, अध्यक्ष हो, महामंत्री हो, ऐसे सभी पदों की एक एक्सपायरी डेट या टर्म होती है। बस युवा मोर्चा के कार्यकर्ता का ही एक ऐसा पद है, जिसकी कोई सीमित अवधि नहीं है। यह पद कभी भी हमसे अलग नहीं हो सकता।

युवा सांसद ने पिछली सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले अखिलेश जी की सपा की सरकार केवल भाईजान का साथ, मियाँ जी का विश्वास और अपना विकास के सिद्धांत पर चलती थी। उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार की प्रतिबद्धता राम राज्य है – सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास।

Leave a Reply

Previous Story

केंद्र ने हरियाणा व पंजाब में धान खरीद स्थगित की, भारी वर्षा के कारण लिया फैसला

Next Story

JK: कुलगाम में पकड़े गए आतंकी मुश्ताक, जमाल व रसूल, भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…