आमिर के तुर्की दौरे के बीच बोले कांग्रेस सांसद- ‘भारत में चरमपंथ की फंडिंग करता है तुर्की’

नई दिल्ली: आमिर खान के तुर्की के बीच कांग्रेस सांसद ने तुर्की पर गम्भीर आरोप लगाए हैं।

भारत में तुर्की का मुद्दा फिर एक बार तेज हो उठा है। पहले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान तुर्की की प्रथम महिला से उनके पैलेस में मुलाकात करते हैं। तो अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने तुर्की पर भारत में चरमपंथी कामों के लिए फंडिंग करने की बात कही है।

सिंघवी ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एद्रोगन को लेकर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि “एर्दोगन एक नए स्व-नियुक्त खलीफा बनने के मिशन पर हैं। वह हमेशा से भारत विरोधी रहा है।”

आगे सिंघवी ने जोड़ते हुए कहा कि “उनके अंतर्गत तुर्की का धार्मिक निदेशालय भारत में चरमपंथ को फंडिंग करता है। तुर्की हमारे लिए सबसे बड़ा अदृश्य खतरा है। एर्दोगन या उनके किसी भी परिचित पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।”

भारत विरोधी तुर्की जाने पर आमिर से खफा VHP

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल आमिर खान और करीना कपूर की फ़िल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए तुर्की पहुंच चुके हैं। हाल ही में उन्होंने तुर्की की प्रथम महिला एमीन एर्दोगान से मुलाकात की। लेकिन दोनों की इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर आमिर खान जमकर ट्रोल होने लगे। इसका कारण भी साफ है कि तुर्की वो देश है जो लगातार भारत के कश्मीर जैसे घरेलू मुद्दे पर भारत का विरोध करता रहा है और आतंकवाद समर्थक पाकिस्तान से याराना व्यौहार निभा रहा है।

फिल्में बॉयकॉट करने का समय:

जबकि विश्व हिंदू परिषद ने तो आमिर खान की फिल्मों को भी बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर ने एक बयान में कहा कि “आमिर खान की फिल्मों का सख्ती से बहिष्कार करने का समय है।”

इसके अलावा VHP ने करीना कपूर के पति सैफ अली खान को भी बॉयकॉट करने की अपील की। नायर ने बयान में जोड़ते हुए कहा कि “यहां तक ​​कि इस मूर्ख व कट्टर सैफ को भी जिसने ब्रिटिश आने से पहले भारत कभी अस्तित्व में नहीं था कहा था।”


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

दलित लड़की व राजपूत लड़का शादी करने के लिए घर से भागे, दलित पिता ने लड़के व उसके पिता पर थोपा SC-ST एक्ट

Next Story

‘हिंदुस्तानी शिल्पकार की बनाई गणेश प्रतिमा को लाएं घर’: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अपील

Latest from रिव्यु कोना

Video: फ्लॉप अभिनेता और नौकरी से निकाले गए IAS अभिषेक सिंह ने मेरिट पर उठाया सवाल, कहा दलितों से कराई जाए इंटरकास्ट शादी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स आरक्षण के मुद्दे पर लड़ भिड़ जाते हैं और…

NCERT द्वारा पढ़ाया जा रहा गलत इतिहास, सुल्तान महमूद गजनवी को बताया जा रहा महान इस्लामी योद्धा

नई दिल्ली – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा पुस्तकों में  गलत और झूठा इतिहास…

“मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन तुम्हारी हूं” कहने पर भड़के दलित नेता, ऋचा चड्ढा की जीभ काटने पर 2 करोड़ का रखा इनाम

आए दिन कोई ना कोई वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्म विवादों में रहती है। नई सीरीज…