अफगानिस्तान से आए 11 हिंदू-सिखों को नागरिकता देगा भारत, बताया- ‘मुस्लिम बनने के लिए करते थे फोर्स’

नई दिल्ली: आज भारत आए अफगानिस्तान के प्रताड़ित हिन्दू, सिखों का भारत ने पुरजोर स्वागत किया है।

अफगानिस्तान के सताए हुए अल्पसंख्यक समुदायों का पहला दल आज भारत पहुंच गया। हिन्दू सिख सहित अल्पसंख्यक समुदाय के लगभग 11 सदस्य हैं। जिनमें एक सिख समुदाय के नेता भी हैं जिनका अपहरण किया गया था और बाद में रिहा कर दिए गए थे।

रविवार को भारत आने पर उन अल्पसंख्यकों का स्वागत बभी किया गया। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि निदान सिंह सचदेवा, जो 18 जुलाई को कैद से रिहा किए गए थे, रविवार को दिल्ली पहुंचने वालों में से हैं। अफगानिस्तान के एक सिख समुदाय के नेता सचदेवा का पिछले महीने पक्तिया प्रांत में अपहरण कर लिया गया था।

भारत लौटने के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए सचदेवा ने कहा कि “मुझे नहीं पता कि हिन्दुस्तान को क्या कहा जाए, चाहे वह मेरी मां हो या मेरे पिता- हिन्दुस्तान हिन्दुस्तान है। मुझे गुरुद्वारे से अपहरण कर लिया गया था और 20 घंटे बाद मैं खून से लथपथ था। मैं एक पेड़ से बंधआ हुआ था। वे मुझे मारते थे और मुस्लिम बनने के लिए फोर्स करते थे।”

आगे कहा कि “मैंने उनसे बार-बार कहा कि मुझे धर्म क्यों बदलना चाहिए, मेरा अपना धर्म है।” निदान सिंह ने भारत का धन्यवाद भी किया। निदान ने कहा कि “मेरे पास अपनी बात कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं बहुत संघर्ष के बाद यहां पहुंचा। वहां, भय का माहौल व्याप्त है। गुरुद्वारे में हम सुरक्षित हो सकते हैं लेकिन उसके बाहर तो एकदम नहीं।”

सचदेवा ने कहा कि वे हर दिन मारते थे। उन्होंने आगे कहा कि मैं विदेश मंत्रालय के उस फैसले का आभारी हूं जिसमें कहा गया कि भारत ने अफगानिस्तान में सुरक्षा खतरों का सामना कर रहे अफगान हिन्दू और सिख समुदाय के सदस्यों को भारत वापस लाने में सहयोग करेगा।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अफगानिस्तान में सिख और हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े करीब 11 सदस्य आज भारत पहुंचे।भारत ने उचित वीजा प्रदान किया है। हम इन परिवारों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक सहयोग देने में अफगानिस्तान गणराज्य के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हैं।”

यह पूछे जाने पर कि भारत अफगानिस्तान से सिखों और हिंदु कैसे आना चाहते हैं और क्या उन्हें नागरिकता देने की कोई योजना है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने पिछले हफ्ते कहा था, “हाल ही में अफगानिस्तान में हिंदू और सिख समुदायों पर हमले हुए हैं।” ये हमले आतंकवादियों ने अपने बाहरी समर्थकों के इशारे पर किए हैं।”

“हम इन समुदायों के सदस्यों से अनुरोध प्राप्त कर रहे हैं। वे भारत आना चाहते हैं, वे यहां बसना चाहते हैं, और चल रही कोरोना ​​स्थिति के बावजूद, हम इन अनुरोधों को सुविधाजनक बना रहे हैं।”

अनुराग श्रीवास्तव ने अंत में कहा कि “काबुल में भारतीय दूतावास उन्हें यहां आने के लिए आवश्यक वीजा प्रदान कर रहा है और एक बार जब वे यहां पहुंचेंगे, तो उनके अनुरोधों की जांच की जाएगी और मौजूदा नियमों और नीतियों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Previous Story

हरि आदिवासी ने बड़ी निर्ममता से किया 5 साल की बच्ची का बलात्कार, पुलिस ने 10 हज़ार का इनाम रखा

Next Story

दशक में पहली बार कमलनाथ द्वारा बंद फ्री लैपटॉप योजना शिवराज सरकार ने फिर शुरू की !

Latest from राम राज्य

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के…

दलितों के घर जाकर देवी-देवताओं की मूर्ति निकाली, पोस्टर फाड़े, शिकायत करने पर दी एससी एसटी एक्ट की धमकी

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में तथाकथित अंबेडकर वादियों के द्वारा दलितों के घर जाकर हिन्दू…

हिंदू त्यौहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, दुर्गा पूजा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के त्यौहार दुर्गा पूजा को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। संयुक्त…