जाटव महासभा ने मदद करने के बहाने बुलाया, बंधक बना किया दुष्कर्म, दी SC-ST एक्ट की धमकी

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक विधवा के साथ फर्जी मुक़दमे हटाने का भरोसा दिलाकर दुष्कर्म किया गया। आरोप अखिल भारतीय जाटव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश सागर पर लगे हैं। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आये दिन मोहल्ले के लोग उसपर रंजिश के तहत फर्जी मुक़दमे दर्ज करा रहे थे।

इन मुकदमों से निजात दिलाने के लिए आरोपी ने महिला को अपने छिपियान पुराना गंज स्थित अपने आवास पर बुलाया। महिला दोपहर तीन बजे उनके आवास पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। उन्होंने बात करते समय दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद दी SC ST एक्ट की धमकी
महिला ने साथ ही कहा कि दुष्कर्म के बाद जाटव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने फर्जी SC ST एक्ट में फसाने की धमकी भी दी। दरअसल मुहल्ले के कुछ लाेग उसके खिलाफ नाम-पता बदलकर झूठे प्रार्थना पत्र थाने में देते रहते हैं। वह कई बार थाने जाकर बयान भी देकर आ चुकी है लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। महिला को किसी ने बताया था कि महेश सागर की पुलिस से अच्छी जान पहचान है। इसलिए वह महेश सागर के पास मदद मांगने गई थी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गंज कोतवाली प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच महिला उप निरीक्षक पूजा यादव को सौंपी है।


Neo Politico is a group of independent journalists who are trying to show which mainstream media is hiding. Our expansion and survival are heavily dependent on our readers’ support. Please help us in running our independent journalism. It also helps us to free our journalism from commercial and political influence.

UPI: NeoPoliticoEditor@okicici

Gpay/Paytm/Phonepe: 8800454121

OR Become a Patron! (Donate via Patreon)

Paypal: https://paypal.me/falanadikhana?locale.x=en_GB…

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पूर्व ब्राह्मण प्रधान की धारधार हथियारों से निर्मम हत्या, शव को देख कर सहमें ग्रामीण

Next Story

UP: दलितों ने किया गर्भवती ब्राह्मण महिला पर हमला, हुई ब्लीडिंग, लगाया SC ST एक्ट

Latest from देश विदेश - क्राइम

भीम आर्मी नेता की सवर्णों को घर में घुसकर मारने की धमकी, कहा 6000 साल का लेंगे बदला, पुलिस बनी रही तमाशबीन

सहारनपुर: पुलिस लाइन देवबंद थाना क्षेत्र के मकबरा गांव में एक ब्राह्मण परिवार पर जानलेवा हमला…