UP: ब्राह्मण व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, टारगेट कर किया फायर, गंभीर हालत में भर्ती

लखनऊ: सुल्तानपुर में एक डॉक्टर की निर्मम हत्या के बाद जौनपुर में भी एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था से प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अरविंद तिवारी पर अज्ञात हमलवारों ने गोलियां फायर कर दी।

हमला उस समय हुआ जब रात साढ़े 8 बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। FIR के अनुसार घर जाने के दौरान एक मोड़ पर उन्हें हमलवारों ने गोली मार दी। हमलावर पीड़ित का पीछा कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार एक गोली पीड़ित के हाथ में लगी और एक छर्रा उनके पेट में जा घुसा। गोली लगने के कारण अरविन्द अपनी बाइक समेत एक खाई में गिर पड़े। उन्होंने घायल अवस्था में भाग कर अपनी जान बचाई जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना घनश्यामपुर पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर समरत्थी शिक्षण संस्थान के सामने की है।

सुल्तानपुर में हुई थी निर्मम हत्या
सुल्तानपुर में हुई निर्मम घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। भाजपा से संबंध रखने वाले एक नेता ने सरकारी डॉक्टर को बुरी तरह पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर के शरीर की कई जगह हड्डियां तोड़ दी गई थीं। साथ ही उनके शरीर में चोट के दर्जनों निशान हैं।

Leave a Reply

Previous Story

UP में फिर बढ़ी ब्राह्मणों की हत्या, अब डॉक्टर को बेरहमी से पीटकर उतारा मौत के घाट

Next Story

स्टेशन सर्किल पर स्थापित भगवान परशुराम की मूर्ति की खंडित, ब्राह्मण महासभा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…