‘गंगा स्नान से मिलता है आध्यात्मिक मोक्ष’- सनातन धर्म के दीवाने बने अफ़्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स

ऋषिकेश (UK) : दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स गंगा स्नान से मोक्ष प्राप्ति मिलने की बात कही है।

उत्तराखंड में चल रहे अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स भारत आए हुए हैं। ये उत्सव उत्तराखंड के प्रसिद्ध ऋषिकेश में 1 से 7 मार्च के बीच आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान क्रिकेटर जॉन्टी भारत की पवित्र नदी गंगा का स्नान कर ऋषिकेश में देवी देवताओं के दर्शन करने भी पहुंचे।

जॉन्टी नें भारत की पवित्र नदी गंगा में स्नान के लाभ बताए हैं कहा कि मोक्ष प्राप्त होता है। गंगा नदी में स्नान कर जॉन्टी नें अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने गंगा स्नान की पवित्रता व इसकी तारीफ़ करते हुए कहा कि “पवित्र गंगा में ठंडे पानी की डुबकी के लाभ शारीरिक और आध्यात्मिक मोक्ष दोनों हैं।”

इसके बाद जॉन्टी नें ऋषिकेश स्थित तपोवन के भी दर्शन किए और कहा कि आई लव ऋषिकेश।

जोंटी रोड्स भले ही दक्षिण अफ्रीका के हैं मगर उन्हें भारत की सनातन संस्कृति से काफी लगाव है। यही कारण रहा है

रोड्स मुंबई के पेजावर मठ में अपनी बेटी ‘इंडिया’ के लिए पूजा भी करवा चुके हैं।

Jonty Rhodes Offering Prayers at Pejawar Mutt Mumbai With Family

इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी का नाम भारत के अंग्रेजी नाम इंडिया से रख दिया है। इसके पीछे का भी दिलचस्प वाक्या था कि जोंटी की बेटी ‘इंडिया’ का जन्म आईपीएल 2015 के दौरान मुंबई, भारत में ही हुआ था। उस समय जॉन्टी मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच थे।

फ़िलहाल जॉन्टी IPL 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के फील्डिंग कोच हैं। वैसे भी वो अपने जमाने में जोंटी गजब के फील्डर रहे हैं। उन्हें ‘रबड़ का गुड्डा’ भी कहा जाता था।

Leave a Reply

Previous Story

इजराइल का सबसे अच्छा दोस्त है भारत, UN नें फिलीस्तीन से मध्यस्थता करने की दे दी जिम्मेदारी !

Next Story

कमलनाथ के मंत्री BJP में हो सकते हैं शामिल ? खनिज मंत्री बोले- ‘मेरे पास हैं विकल्प’

Latest from क्रिकेट

पाक में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खेलने पर संदेह, खेल मंत्री बोले- पहले भी कई टीमें वहां खेलने से कर चुकी हैं मना

नई दिल्ली: 2025 में पाकिस्तान में होने वाले ICC टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत हिस्सा लेगा…