MP: उमेश बन सलमान ने मंदिर में शादी की, धर्मांतरण का दवाब, कांग्रेस शासन की शिकायत अब दर्ज

भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश में लवजिहाद के खिलाफ आगामी विधानसभा सत्र में अध्यादेश लाने की तैयारी में है। हालांकि उसके पहले ही राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है।

दरअसल शुक्रवार शाम गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर मदद मांगने एक युवती पहुंची। पीड़ित का आरोप है कि काफी दिनों तक उसका पति उमेश नाम से उसके साथ रहा, लेकिन बाद में असली चेहरा सामने आया। युवती ने कहा कि अब पति उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। गृह मंत्री ने भोपाल डीआईजी को मामले की जांच का आदेश दिया है। पीड़ित को मदद का भरोसा दिया है।

सलमान नाम बाद में पता चला:

युवती का कहना है कि गेंहूखेड़ा इलाके में रहने वाले युवक से उसकी करीब साल भर पहले मुलाकात हुई थी। उस वक्त युवक ने अपना नाम उमेश बताया। पीड़ित युवती से मन्दिर में शादी कर ली। युवती का शादी के बाद एक बच्चा भी है। युवती का कहना है, बाद में पता चला कि उसके पति का नाम उमेश नहीं, बल्कि सलमान है।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव:

युवती का आरोप है कि धर्म परिवर्तन ना करने पर उसे घर में प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित युवती की मानें, तो आरोपी पति ने उसके बच्चे को भी मारने की कोशिश की। इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है, मामले की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस शासन में भी शिकायत की थी:

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “पीड़ित युवती के परिजनों ने डरा-धमकाकर और धर्म छुपाकर शादी कराए जाने की शिकायत कांग्रेस के शासन में भी की थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब भाजपा की सरकार में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक की चर्चा होने पर डरे-सहमे लोग सामने आने का साहस कर रहे हैं।”

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

1400 विरोधी परिवार समेत TMC विधायक BJP में शामिल, ममता के मंत्री का भी इस्तीफ़ा

Next Story

हाथरस दोहराने के लिए दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों के भीम आर्मी ने बढ़वाए फर्जी नाम, पुलिस ने पकड़ा

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…