/

5 बेटियों का मौलवी करने जा रहा था तीसरी शादी, खफा पत्नी ने रात में गुप्तांग काटकर उतारा मौत के घाट

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तीसरी शादी करने जा रहे एक मौलवी की पत्नी ने गुप्तांग को चाकू से काटकर हत्या कर दी।

जिले के भौरा कलां थाना में मृतक मौलवी वकील अहमद के भतीजे फरमान निवासी ग्राम शिकारपुर थाना भौराकलां जोकि हरियाणा में कपड़े की फेरी करता है, ने घटना के संबंध में 24 जून को एक शिकायत दर्ज कराई।

भतीजे फरमान ने बताया कि उनके चाचा वकील अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी शिकारपुर जिन्होने दो शादी कर रखी थी पहली पत्नी हाजरा से पांच पुत्रिया हैं। जिनमें से तीन पुत्रियां की शादी हो रखी हैं, दो पुत्रियां बिना शादी के हैं। दूसरी पत्नी रजीता थी जो लगभग 5 माह पूर्व चाचा को छोड़कर कहीं चली गयी थी।

Visuals from Local Media

आगे फरमान ने बताया कि उनके चाचा वकील अहमद तीसरी शादी करना चाहते थे। चाची हाजरा तीसरी शादी करने के लिये मना करती थी। इसी बात को लेकर चाचा वकील व चाची हाजरा मे लडाई हुई। चाची हाजरा ने दिनांक 22 / 23-6-21 की रात्रि में चाचा वकील के गुप्तांक काट दिये जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।

वहीं घटना के संबंध में मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि थाना भौराकलां पुलिस द्वारा अभियुक्ता (पत्नी) के विरुद्ध IPC की धाराओं 302 व 201 में अभियोग पंजीकृत करते हुए, अभियुक्ता (पत्नी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Previous Story

45KM तक की दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने वाले उन्नत पिनाका रॉकेट का DRDO ने किया सफल परीक्षण

Next Story

‘अयोध्या की पहचान का उत्सव मनाया जाए’- PM मोदी ने अयोध्या की विकास योजना की समीक्षा में कहा

Latest from उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का वादा: परशुराम जयंती की छुट्टी फिर शुरू करेंगे, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भाजपा पर निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को परशुराम जयंती…

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से मचा बवाल: हाईवे जाम, पथराव और दो कहानियों में उलझा पूरा मामला

मथुरा: उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध साधु चंद्रशेखर…