अशोक वाटिका से शिलाएँ लेकर अयोध्या पहुंचे श्रीलंका के मंत्री, रामलला के चरणों में किया समर्पित

अयोध्या: त्रेतायुग में रावण ने माता सीता का हरण कर श्रीलंका के जिस अशोक वाटिका में रखा था अब वहाँ से रामलला के लिए शिलाएँ आई हैं।

श्रीलंका के उच्चायुक्त, उप उच्चायुक्त व केंद्रीय सरकार के 2 मंत्री श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका से श्री रामजन्मभूमि मंदिर हेतु शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचें तथा उन्हें भगवान श्री रामलला के चरणों में समर्पित किया।

ततपश्चात सभी अतिथियों ने भगवान के पूजन व आरती में भी सहभाग किया। यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने गुरुवार को दी।

इसके पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य ने अयोध्या में राज सदन में श्रीलंका के उच्चायुक्त, उप उच्चायुक्त व केंद्रीय सरकार के 2 मंत्रियों का स्वागत किया।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि श्रीलंकाई अतिथि अशोक वाटिका के मंदिर परिसर से पत्थर ला रहे हैं, जहां माता सीता रहती थीं। ये चट्टानें लंका समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दोपहर 12.00 बजे श्रीलंका सरकार के उच्चायुक्त, उप उच्चायुक्त व केंद्रीय सरकार के दोनों मंत्रियों ने ट्रस्ट के सदस्य राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के आवास पर दोपहर का भोजन किया और यहां एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया। दोपहर 1:30 बजे ये अतिथि लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Previous Story

‘कर दो वीडियो वायरल’: हिंदुस्तान को दी गाली, UP पुलिस ने आरोपी नसीम को किया गिरफ्तार तो बोला हिंदुस्तान जिंदाबाद

Next Story

JK: नौकरी से निकाली गई राजौरी मेडिकल कॉलेज की टेक्नीशियन साफिया, पाक के समर्थन में लगाया था स्टेटस

Latest from राम राज्य

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के…

दलितों के घर जाकर देवी-देवताओं की मूर्ति निकाली, पोस्टर फाड़े, शिकायत करने पर दी एससी एसटी एक्ट की धमकी

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में तथाकथित अंबेडकर वादियों के द्वारा दलितों के घर जाकर हिन्दू…

हिंदू त्यौहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, दुर्गा पूजा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के त्यौहार दुर्गा पूजा को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। संयुक्त…