मोदी सरकार करना चाहती है फिर से नोटबंदी – कांग्रेस

नई दिल्ली :- 8 नवंबर 2016, शायद यही वो तारीख है जिसे देश कभी भी नहीं भुला पायेगा, क्योंकि इसी तारीख को मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत के इतिहास में पहली बार नोटबंदी हुई थी और इसी समय लोगों को नोट बदलने के कारण कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। यहाँ तक कि लगभग सौ से अधिक लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पडा था।

दरअसल, कांग्रेस ने बीजेपी पर यह आरोप लगाया है कि “बीजेपी फिर से देश में एक बार नोटबंदी करना चाहती है और उसके लिए बीजेपी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) पर दवाब बना रही है”।

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि “मोदी सरकार अभी भी आरबीआई की संचित निधि से 3.60 लाख करोड़ रुपये हथियाना चाहती है”। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार यह रकम पिछले दरवाजे से हासिल करके आरबीआई के संस्थागत तंत्र को ध्वस्त करने के लिए उतारू है। कांग्रेस ने वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव के बयान को आधार मानते हुए यह आशंका जाहिर की है।

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि “बीजेपी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के संचित निधि से 3.60 लाख करोड़ रुपये निकालकर अपने चोर साथियों और पूंजीपतियों को देना चाहती है।

Leave a Reply

Previous Story

कांग्रेस के पूर्वज नहीं करा सके आरएसएस को बंद, तो राहुल गाँधी क्या चीज हैं- बीजेपी सांसद

Next Story

राम मंदिर बनवाने के लिए मुंबई से बहुत बड़ी मात्रा में अयोध्या जा रहे हैं डब्बावाले

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…