MP के किसान 1 करोड़ 20 लाख में बेचेंगे अपनी केले की फसल, व्यापारियों ने लगायी 1 करोड़ कीमत

रायसेन: मध्यप्रदेश के किसान की खुशियों की दास्तां, किसान जोगेन्दर एक करोड़ 20 लाख में बेचेंगे अपनी केले की फसल, व्यापारियों ने लगायी एक करोड़ कीमत।

मध्यप्रदेश के किसान जोगेंदर ने पहली बार अपनी 15 एकड़ भूमि में केले की फसल लगाई है और उनके हुनर से फसल भी बेहतर होने की संभावना है, व्यापारी तने की मोटाई देखकर पहले ही कीमत लगा देते हैं। जोगेन्दर के साथ भी ऐसा ही हुआ, फसल तो गर्मियों में आएगी और अभी से दिल्ली के एक व्यापारी ने 90 लाख तो दूसरे ने एक करोड़ कीमत लगाई है, लेकिन जोगिंदर है कि एक करोड़ 20 लाख से कम में सौदा नही करेंगे।

रायसेन जिले के बाड़ी तहसील के ग्राम केवलाझिर निवासी जोगेन्दर सिंह को जिले में प्रगतिशील किसान के रूप जाना जाता है। वे खेती की नवीन तकनीकों एवं संसाधनों का उपयोग करते है। जोगेन्दर सिंह इस सीजन में केले की खेती कर रहे हैं और केले की खेती का यह पहला अवसर है। जोगेंदर बताते है कि केले की खेती का न तो कोई अनुभव है और न ही इस क्षेत्र में कोई किसान केले की खेती कर रहे हैं। मेरे लिये यह नवीन प्रयोग की तरह ही है। उन्होंने बताया कि केले की खेती शुरू करने से पहले इस खेती के अनुभवी किसानों और विशेषज्ञों से सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी ली और अभी भी लगातार परामर्श ले रहा हूँ। 

जोगेन्दर सिंह ने बताया कि वह 15 एकड़ में केले की खेती कर रहे हैं। सिंचाई के लिये ड्रिप पद्धति का उपयोग कर रहे हैं। एक एकड़ में लगभग 1725 केले के पौधे लगे हैं। सभी पौधे पांच फिट की दूरी पर लगाए गए हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जुलाई में 15 एकड़ में केले के पौधे लगाये थे। उन्हें अभी तक कुल 17 लाख 50 हजार रूपये की लागत आई है और फसल आने तक कुल 19 लाख रूपये की लागत आएगी।

जोगेंदर सिंह ने बताया कि एक पौधे में लगभग 25 से 45 किलो तक फल लगेगा। अच्छी गुणवत्ता का फल होने पर 15 रूपये प्रति किलो के भाव से बिकेगा। उन्होंने बताया कि वे पौधे का विशेषज्ञों के बताए अनुसार पूरा ध्यान रख रहे हैं ताकि फल की गुणवत्ता अच्छी हो। उन्होंने बताया कि फसल आने के 4-5 माह पहले क्रय करने वाले केला व्यापारी केले के तने के आकार को देख कर फल का अनुमान लगाते हुए कीमत लगाते हैं। उन्होंने बताया कि केले की खेती करने वाले कई किसान इस सीजन में खेती नही कर रहे हैं। इससे आने वाले जून-जुलाई में केले की मांग तेजी से बढ़ने के कारण ज्यादा मुनाफा की उम्मीद है। वे बताते हैं कि हाल ही में दिल्ली के एक व्यापारी ने उनकी फसल की 90 लाख रूपये तथा एक अन्य व्यापारी ने एक करोड़ रूपए कीमत लगायी है। लेकिन केले की खेती करने वाले अन्य किसानों ने चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उनकी फसल एक करोड़ बीस लाख रूपये से अधिक की होगी। इसलिये वे एक करोड़ से अधिक दाम मिलने पर ही फसल बेंचेगे। उन्होंने बताया कि अन्य केला व्यापरियों ने भी उनसे सम्पर्क किया है।

केले की डिमान्ड एकदम गिरने तथा मजदूरों की कमी के कारण केले की खेती करने वाले कई किसानों इस सीजन में खेती नही कर रहे हैं। इससे आने वाले जून-जुलाई में केले की मांग तेजी से बढ़ने के कारण ज्यादा मुनाफा की उम्मीद है। वे बताते हैं कि हाल ही में दिल्ली के एक व्यापारी ने आगमी फसल की 90 लाख रूपये तथा एक अन्य व्यापारी ने एक करोड़ रूपए कीमत लगायी है। लेकिन केले की खेती करने वाले अन्य किसानों ने चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उनकी फसल एक करोड़ बीस लाख रूपये से अधिक की होगी। इसलिये वे एक करोड़ से अधिक दाम मिलने पर ही फसल बेंचेगे। उन्होंने बताया कि अन्य केला व्यापरियों ने भी उनसे सम्पर्क किया है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

गोबर से बना प्राकृतिक पेंट लांच, ₹55 हजार किसानों की सलाना अतिरिक्त आमदनी होगी: सरकार

Next Story

राजस्थान में कांग्रेस सरकार की आर्थिक हालत खस्ता, हर व्यक्ति पर 50 हजार का कर्ज

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…