गोबर से बना प्राकृतिक पेंट लांच, ₹55 हजार किसानों की सलाना अतिरिक्त आमदनी होगी: सरकार

नई दिल्ली: खादी इंडिया द्वारा निर्मित गाय के गोबर से बने प्राक्रतिक पेंट को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लॉच किया है।

केंद्र सरकार ने देश का पहला गाय के गोबर से बना पेंट लॉच किया है। ये पेंट एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और इको फ्रेडली है। जिससे किसानों को अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

नितिन गडकरी ने KVIC के माध्यम से गाय के गोबर से बने एंटी-वायरल ‘प्राकृतिक पेंट’ को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रताप सारंगी की उपस्थिति में लॅान्च किया।

इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि ग्रामीण इकॉनमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए हम खादी ग्रामोद्योग के क्षेत्र में नए – नए इनोवेशन के लिए प्रयासरत है।

आगे उन्होंने पेंट के बारे में बताया कि डिस्टेंपर और इमल्शन में उपलब्ध यह पेंट ईको फ्रेंडली, नॅान टौक्सिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और वॅाशेबल है और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से प्रमाणित है। इससे पशुधन रखने वाले किसानों को साल में 55 हजार रूपए तक की अतिरिक्त आमदनी होगी।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

उत्तराखंड में आस्था की शक्ति, 20 गाँवों के लोगों ने बिना सरकारी मदद 1 साल में बना डाला भव्य मंदिर

Next Story

MP के किसान 1 करोड़ 20 लाख में बेचेंगे अपनी केले की फसल, व्यापारियों ने लगायी 1 करोड़ कीमत

Latest from दिल्ली एनसीआर