MP: SC/ST एक्ट की धमकी से तंग युवक ने की आत्महत्या, आरोपियों पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठे परिजन

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एससी एसटी एक्ट की धमकी के कारण युवक द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है।

घटना जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़तूमा गांव की है जहाँ कथित तौर पर एससी-एसटी एक्ट की धमकी मिलने के बाद 18 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या कर ली। चार आदिवासी युवकों द्वारा पीटे गए सुमित उपाध्याय अपने घर में मृत पाए गए। हालांकि शव के पास से कोई सुसाइड लेटर बरामद नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार सुमित को 1 जनवरी को लोहे की रॉड से पीटा गया था और कल मृत पाया गया। मृतक सुमित के पिता ने खुदकुशी करने के लिए चार आदिवासी युवकों पर आरोप लगाया है।

पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं लोग

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आए ब्राह्मण महासभा के प्रमुख दिनकर तिवारी ने हमारे अंग्रेजी संस्करण नियो पोलिटिको को बताया, “सुमित को हरिजन एक्ट की धमकी दी गई थी लेकिन पुलिस मामले में कुछ नहीं कर रही है। मामले की त्वरित सुनवाई के लिए हम एसपी के साथ बैठक कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह कठोर एक्ट ब्राह्मणों की जान ले रहा है लेकिन सरकार इसके दुरुपयोग को बेअसर करने के बजाय और कड़े प्रावधान कर रही है।

आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं

नामजद आरोपितों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। मृतक के साथ हुए अन्याय के खिलाफ लोग धरना दे रहे हैं।  हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Previous Story

UP: नाबालिग बच्ची को अगवा कर किया रेप, पुलिस ने आरोपी रिजवान को किया गिरफ्तार

Next Story

तालिबान का मॉलों को पुतलों के सिर कलम करने का फरमान, कहा- इस्लाम में इजाजत नहीं

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…