UP: नाबालिग बच्ची को अगवा कर किया रेप, पुलिस ने आरोपी रिजवान को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में पुलिस ने नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिले में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा धारा 363 / 366 / 376 (3) IPC व ½ पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त रिजवान पुत्र इसरार को नौवागांव तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान निवासी सोनौरा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को अग्रिम विधिक कार्रवाई के रूप में न्यायालय रवाना किया गया है।

बता दें कि 12 दिसंबर 2021 को वादिनी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त रिजवान बहला फुसलाकर भगा ले गया था व उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध में वादिनी द्वारा स्थानीय थाने दुधारा पर 14 दिसंबर, 2021 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

वहीं थाना दुधारा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए दिनांक 22 दिसंबर, 2021 को अपहृता को बरामद करते हुए अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Previous Story

दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से ‘बुल्ली बाई’ ऐप पर ट्वीट करने वालों की मांगी जानकारी, सरकार बोली- कार्रवाई जारी है

Next Story

MP: SC/ST एक्ट की धमकी से तंग युवक ने की आत्महत्या, आरोपियों पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठे परिजन

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…