इसमें उनहोंने शोषितों व पिछड़े समुदाय के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला, उसके जरिए उन्होंने समुदाय के विकास की भी सराहना की |

आरक्षण न खत्म हो, इस पर हरेक कुर्बानी के लिए तैयार हूँ :
सभा को सम्बोधित करते हुए नितीश कुमार नें समाज में न्याय के साथ विकास की प्रतिबद्धता जाहिर की | प्रदेश में समुदाय के बच्चों को ऊपर उठाने के लिए विशेष योजनाएं बनाई गयीं |
इनमें से उनकी सत्ता के पहले प्रदेश के जो 12 फीसदी बच्चे ही स्कूल का मुंह देख पाते थे आज उनकी संख्या बहुत ज्यादा हो चुकी है | इसमें एससी एसटी, पिछड़े व अल्पसंख्यक समुदाय ही पीछे था लेकिन अब ये विकास की दौड़ में आगे आ रहे हैं |
