PM मोदी को मिला भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पहले भी 8 देश कर चुके सम्मानित

थिम्पू: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता पर एक बार फिर मुहर लगी है। अब भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है।

भूटान ने आज भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान नगदग पेल जी खोरलो से सम्मानित किया। यहां के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री की बिना शर्त दोस्ती और वर्षों से और विशेष रूप से महामारी के दौरान दिए गए समर्थन पर प्रकाश डाला। 

वहीं सम्मान को लेकर जानकारी देते हुए भूटान के प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत योग्य! उन्होंने कहा कि भूटान के लोगों की ओर से बधाई। सभी मुलाकातों में, प्रधानमंत्री को एक महान, आध्यात्मिक इंसान के रूप में देखा। व्यक्तिगत रूप से सम्मान का जश्न मनाने के लिए तत्पर हूँ।

सम्मान की घोषणा 17 दिसंबर, भूटान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर की गई है।

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मान के लिए भूटान के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी देश ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा हो बल्कि इसके पहले अन्य देशों ने भी सम्मान दिया है।

देशों द्वारा प्रदान किए गए पीएम मोदी पुरस्कारों की सूची:

1.  सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान – 2016

2. अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान -2016

3. फ़िलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान – 2018

4. संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान – 2019 

5. रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान -2019

6. मालदीव का सर्वोच्च सम्मान – 2019

7.  बहरीन द्वारा एक शीर्ष सम्मान – 2019

8. शीर्ष अमेरिकी सम्मान – 2020

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

आयोध्या: अब 241 एकड़ में श्री राम की 251 मीटर ऊँची लगाई जाएगी मूर्ति

Next Story

OBC की जनसंख्या की गणना के लिए जनगणना आदर्श साधन नहीं है: केंद्र सरकार

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…