भारत को हिंदूराष्ट्र घोषित करने के लिए अयोध्या में आमरण अनशन शुरू, कहा- जिहादियों की ख़त्म हो नागरिकता

अयोध्या (UP): भारत को हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए साधू सन्यासियों ने अभियान शुरू किया है।

देश को अब हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए अयोध्या में मुहिम शुरू कर दी गई है। हिन्दुस्थान काे हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग काे लेकर अयोध्या के तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सोमवार से आमरण-अनशन शुरू कर दिया है। आचार्य अपने आश्रम के सामने स्थित अशाेक वृक्ष के नीचे अनशन पर बैठ गए हैं।

उन्हाेंने मीडिया के सामने दिए बयान में कहा कि “जब देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ और पाकिस्तान को मुस्लिम राष्ट्र घोषित कर दिया गया। फिर भारत को हिन्दूू राष्ट्र घोषित करने में क्या आपत्ति है? अगर देश का बंटवारा धर्म के आधार पर नहीं हुआ। तो बंटवारे का कोई औचित्य ही नहीं है। पाकिस्तान व बांग्लादेश का भारत में विलय करके अखंड भारत की घोषणा कर देनी चाहिए।”

आचार्य परमहंस ने कहा “हिन्दुस्थान का अस्तित्व दीर्घकाल तक सुरक्षित रखने और अखंड भारत के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। देश स्वतंत्र हाेने के बाद कश्मीर में हिंदुओं का जो नरसंहार हुआ है। अगर देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया गया। तो देश में कई कश्मीर हो जाएंगे। वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ जो अत्याचार हो रहा है। वह किसी से छुपा नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि “कश्मीर और पश्चिम बंगाल में संविधान की जैसी धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसको देखते हुए देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता है। देश में जहां भी मुस्लिमों की आबादी अधिक है। वहां हिंदू प्रताड़ित हो रहा है। ऐसे में देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करके दहशत गर्द व जिहादी मानसिकता रखने वालो की नागरिकता समाप्त कर देनी चाहिए। देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करके पाकिस्तान और बांग्लादेश में जितने हिंदू हैं। उनको भारत में बुला लेना चाहिए। यहां से मुस्लिमों को पाकिस्तान और बांग्लादेश भेजा जाए।”

गाैरतलब है कि श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग काे लेकर स्वामी परमहंस 12 दिनों तक आमरण-अनशन कर मीडिया की सुर्खियों में आए थे। उनके अनशन काे खुद लखनऊ याेगी आदित्यनाथ ने जूस पिलाकर ताेड़वाया था।आचार्य परमहंस के इस अनशन को आने वाले दिनों में और साधु संतों के साथ की भी उम्मीद है। 

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

‘हिंदू देवी लक्ष्मी को केंद्रित कर ध्यान करती हूं’- हॉलीवुड एक्ट्रेस ने की सनातन धर्म की तारीफें

Next Story

पाकिस्तान में मुस्लिमों ने हिंदू मंदिर को किया विध्वंस, मंदिर में की अपवित्रता

Latest from Spiritual

परीक्षा के दौरान ब्राह्मण छात्र को जनेऊ उतारने के लिए किया मजबूर, अखिल भारतीय ब्राह्मण मोर्चा ने की कार्रवाई की मांग

बजाली- असम के बजाली जिले में एक ब्राह्मण छात्र की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का…

लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर राज ठाकरे के बाद अब मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने भी जताई आपत्ति

मध्यप्रदेश– जबलपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने…

MP: जबलपुर में महादेव मंदिर ट्रस्ट का प्रबंधन शासन ने अपने हाथों में लिया, ट्रस्ट के नाम है 23 एकड़ भूमि

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अब महादेव मंदिर ट्रस्ट का प्रबंधन शासन संभालेगा जिसके आदेश…