अगली कारसेवा पर रामभक्तों पर गोली नहीं चलेगी, रामभक्तों-कृष्णभक्तों पर पुष्पवर्षा होगी: CM योगी

अयोध्या: विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली कारसेवा पर रामभक्तों पर गोली नहीं चलेगी, रामभक्तों-कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी।

अयोध्या में आयोजित पंचम दीपोत्सव महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रभु श्रीराम की पावन स्थली में दीपोत्सव के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। PM की प्रेरणा, पूज्य संतों के सहयोग व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से यह आयोजन दुनिया का एक विशिष्ट आयोजन बन गया।

पंचम दीपोत्सव के आयोजन में सम्मलित होने केंद्रीय मंत्री सहित संतजन, 03 देशों के राजदूत व जनप्रतिनिधि के साथ जनता जनार्दन उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी भावनाओं ने देश की तस्वीर को बदला है। प्रभु तक आपकी आवाज पहुंची और अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से संपन्न होकर प्रारंभ हुआ।

उन्होंने कहा कि लखनऊ, आगरा, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, गोरखपुर, नैमिषारण्य समेत प्रत्येक मंदिर में भी भव्य दीपोत्सव को जोड़कर पूरी भव्यता के साथ इस कार्यक्रम आगे बढ़ाने का कार्य हुआ है।

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘योगी जी एक काम करो। मंदिर का निर्माण करो’। पहले जनता की ओर से यही नारा आता था। आज मंदिर निर्माण हो रहा है और संतजन समेत सभी लोग खुश हैं।

गोलीकांड को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 अक्टूबर 1990 और 2 नवंबर 1990 को अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। तब जय श्री राम बोलना और राम मंदिर की बात बोलना अपराध होता था लेकिन लोकतंत्र की ताकत कितनी मज़बूत होती है कि जो 31 वर्ष पहले राम भक्तों पर गोलियां चला रहे थे वो आज आपकी ताकत के सामने झुके हैं।

उन्होंने कहा कि अब लगता है कि अगर कुछ और वर्ष आप इसी प्रकार ले चले तो अगली कार सेवा के लिए वो और उनका पूरा खानदान लाइन में खड़ा होता दिखाई देगा। आप देखना जब अगली कार सेवा होगी तब रामभक्तों पर गोली नहीं चलेगी तब उन पर पुष्पों की वर्षा होगी और यही लोकतंत्र की ताकत है। अगली कारसेवा पर रामभक्तों पर गोली नहीं चलेगी, रामभक्तों-कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी।

अंत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। प्रदेश के 500 तीर्थस्थलों व मंदिरों के विकास को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार कार्यरत है, जिसमें 300 से अधिक कार्य पूरे हो चुके, शेष कार्य दो महीनों में पूरे होंगे। अयोध्या आज केवल त्रेता युग की दीपावली का ही साक्षी नहीं बन रहा है, बल्कि त्रेता युग के विकास का भी साक्षी बन रहा है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

उत्तराखंड: केदारनाथ पहुंचे CM धामी, कहा: तीर्थों के पंडा, पुरोहित व पुजारियों के सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी

Next Story

विश्वकप के बीच BCCI का ऐलान, राहुल द्रविड़ होंगे भारतीय टीम के अगले हेड कोच

Latest from राम राज्य

पटाखे फोड़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी कर रहें हिन्दू युवक के…

दलितों के घर जाकर देवी-देवताओं की मूर्ति निकाली, पोस्टर फाड़े, शिकायत करने पर दी एससी एसटी एक्ट की धमकी

हाथरस- उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में तथाकथित अंबेडकर वादियों के द्वारा दलितों के घर जाकर हिन्दू…

हिंदू त्यौहार को मिली अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, दुर्गा पूजा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

नई दिल्ली: भारत के त्यौहार दुर्गा पूजा को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हो चुकी है। संयुक्त…