भाजपा के मंत्री रामदास अठावले ने की सरकारी नौकरियों में 70% आरक्षण की वकालत

रांची(भारत):- भाजपा के केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण 50% से बढ़ाकर 70% कर देना चाहिए।

एक प्रेस कांफ्रेंस में अठावले ने कहा कि “SC,ST और OBC को जो आरक्षण दिया जा रहा है वह ऐसे ही रहे, परन्तु जो जातियां आरक्षण की मांग कर रही है उन्हें जनरल वर्ग के 50% में से 25% आरक्षण देना चाहिए।

अठावले ने कहा कि राज्य सरकार को “Inter caste” विवाहों को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि को 50 हजार से बढाकर एक 1 लाख करना चाहिए और केंद्र सरकार भी प्रोत्साहन राशि 2.5 लाख देगी।

आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दलित-विरोधी नहीं है। SC/ST एक्ट दुरूपयोग करने के लिए नहीं बल्कि SC/ST समुदाय के लोगों की मदद करने के लिए बनाया है और यह एक्ट सवर्ण जातियों के भी खिलाफ नहीं है।

अठावले ने कहा कि “मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन” का नाम अंबेडकर स्टेशन के नाम पर कर देना चाहिए। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अपनी सरकार द्वारा किये गए कार्यो को भी बताया।

Leave a Reply

Previous Story

फ्लिपकार्ट और अमेज़न की सेल ने बनाया दो दोस्तों को करोड़पति

Next Story

टीम इंडिया ने किया टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा, साथ ही ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड की बराबरी

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…