UP: पैन कार्ड बनवाने गई दलित युवती का गैंगरेप कर धार्मिक स्थल में धर्मांतरण कराया, 10 लोगों पर केस दर्ज

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

देहात कोतवाली में युवती ने 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि गांव के मोहम्मद अहमद ने पैन कार्ड बनवाने के लिए उसे कई दिन तक जन सेवा केंद्र पर बुलाया। आरोप है कि पैन कार्ड बनवाने के लिए सहारनपुर ले जाने के बहाने मोहम्मद अहमद और उसके साथियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली।

फरवरी में युवती की शादी हो गई लेकिन आरोपी ब्लैकमेल करता रहा। 13 मार्च को आरोपी ने धमकी दी 50 हजार नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देगा। युवती आरोपी के पास ₹50000 लेकर गई। वहां आरोपी के रिश्तेदार असरफ, यूसुफ, शबाना, रफीक, यूनुस शाहबान, आरोपी का जीजा सहित 3 अज्ञात लोग मिले।

वे लोग मुजफ्फरनगर में एक धार्मिक स्थल पर ले गए और धर्म परिवर्तन के लिए कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। फिर गांव में लाकर बंधक बनाकर रखा। 16 मार्च को उसे छोड़ा।

जानकरी मिलते ही हिंदू जागरण मंच ने एसएसपी से शिकायत पर। 19 मार्च को आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, रंगदारी, एट्रोसिटी एक्ट व नए यूपी धर्म परिवर्तन कानून के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

स्टालिन के बेटे उदयनिधि: ‘आगामी तमिलनाडु चुनाव आर्य व द्रविड़ नस्लों के बीच का युद्ध है’

Next Story

मध्यप्रदेश बना गेहूँ प्रदेश, लॉकडाउन के बावजूद 1.29 करोड़ मी.ट. गेहूँ का उपार्जन करने वाला पहला राज्य

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…