‘बुर्का उग्रवाद का प्रतीक’: श्रीलंकाई सरकार बुर्का पर लगाएगी बैन, गैर पंजीकृत मदरसा भी होंगे बंद

कोलंबो: स्विट्जरलैंड के बाद श्रीलंका भी बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है।

दरअसल श्रीलंकाई सरकार के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री सरथ वेरासेकेरा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने श्रीलंका में बुर्का पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के लिए कैबिनेट दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं।

मंत्री ने कहा कि “बुर्का राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करता है। बुर्का उग्रवाद का प्रतीक है जो बहुत पहले श्रीलंका में नहीं था।”

Pic Reuters

उन्होंने कहा कि श्रीलंका में सभी गैर-पंजीकृत मदरसा स्कूलों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति ढांचे के अनुसार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 1,000 गैर-पंजीकृत मदरसा स्कूलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा “कोई भी स्कूल नहीं खोल सकता है और बच्चों को जो भी आप चाहते हैं वह सिखा सकते हैं।” मंत्री ने ये विचार कलुतारा में आयोजित एक प्रेस समारोह में व्यक्त किए।

बता दें कि श्रीलंका में बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश पीसीओआई ने ईस्टर संडे अटैक पर किया था जिसमें आतंकवादियों द्वारा राजधानी कोलंबो के चर्चों व होटलों में बमबारी से 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

श्रीलंका ने आपातकालीन नियमों के तहत 2019 में ईस्टर के हमले के तुरंत बाद बुरका पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Leave a Reply

Previous Story

केरल: पूर्व कांग्रेस महासचिव BJP में शामिल, बोले- ये शुरुआत है, कई वरिष्ठ नेता जल्द छोड़ देंगे पार्टी

Next Story

UP: मुरादाबाद में पत्रकारों पर कथित हमले के मामले में अखिलेश यादव पर FIR, पत्रकार संघ की थी शिकायत

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…