राम जन्मभूमि की तारिक फ़तेह नें की तारीफ़, बोले- रामलला देख लगा कर लिया हज !

लखनऊ : मशहूर लेखक तारिक फ़तेह नें अयोध्या स्थित रामलला की तारीफ़ कर हज से तुलना की है।

पाकिस्तान मूल के लेखक व पत्रकार तारिक फ़तेह नें अयोध्या स्थित रामलला को लेकर बड़ी बात कही है। बुधवार को वो उत्तरप्रदेश के दौरे पर थे जहां उन्होंने राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

लखनऊ में CM योगी से मुलाकात के दौरान तारिक़ नेें हिंदुस्तान के इतिहास और विरासत पर अपने दृष्टिकोण को साझा किया, और भारत के लोकाचार के लिए अयोध्या और रामजन्मभूमि का महत्व भी एक दूूूसरे के साथ साझा किया।

इसके अलावा तारिक़ फ़तेह नें रामलला के दर्शन भी किए औऱ प्रख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी से भी राम जन्मभूमि को लेकर चर्चा की। उस दौरान फ़तेह नें कहा कि “मैं आज रामलला के दर्शन कर आया, मेरा हज हो गया”।

उन्होंने कल अवध विश्वविद्यालय में आयोजित श्री राम पर एक संगोष्ठी में हिस्सा लिया जहां उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास की तारीफ़ की।

Leave a Reply

Previous Story

बुरी फँसी कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- कांग्रेस को नहीं करना चाहिए CAA विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व !

Next Story

कर्जमाफी के चुनावी वादे करने वाली पार्टियों को नाना पाटेकर का तमाचा, बोले- किसान भिखारी नहीं !

Latest from फलाने की पसंद