सुप्रीमकोर्ट के फ़ैसले पे तेजस्वी की धमकी, ‘पदोन्नति आरक्षण नहीं बदला तो सड़क पर संग्राम होगा’

नईदिल्ली : सुप्रीमकोर्ट के प्रोमोशन में आरक्षण वाले फ़ैसले पर तेजस्वी यादव नें सड़क में संग्राम की धमकी दी है।

प्रोमोशन में आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों नें केंद्र की सत्ताधारी दल को घेरना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां कांग्रेस भाजपा को दलित विरोधी घोषित कर रही है। वहीं अब इस मुद्दे पर RJD नें भी धमकी दे डाली

वर्तमान में RJD के कर्ताधर्ता व लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव नें आरक्षण को लेकर सड़क से संसद तक संग्राम करने की बात कही है।

तेजस्वी नें कहा कि “हम केंद्र की एनडीए सरकार को चुनौती देते है कि तुरंत सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के ख़िलाफ़ पुनर्विचार याचिका दायर करे या फिर आरक्षण को मूल अधिकार बनाने के लिए मौजूदा संसद सत्र में संविधान में संशोधन करे।”

इसके आगे तेजस्वी बोले कि “यदि संशोधन नहीं होगा तो सड़क से लेकर संसद तक संग्राम होगा।”

आपको बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के एक फैसले को लेकर प्रोमोशन में आरक्षण को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट नें ऐतिहासिक फ़ैसले में कहा था कि राज्य इस आरक्षण को देने के लिए बाध्य नहीं है। कोई भी प्रोमोशन में आरक्षण को मौलिक अधिकार का हक नहीं जता सकता।

Leave a Reply

Previous Story

शाहीन बाग़ धरने पे भड़की सुप्रीमकोर्ट, कहा- ‘प्रदर्शन के नाम पे नहीं जाम कर सकते रोड’

Next Story

CAA पर श्रीलंका नें मोदी सरकार का किया समर्थन, कहा- ‘CAA भारत का आंतरिक मामला’

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…