‘दलित ही होगा देश का अगला PM, चाहे मायावती या कोई और : ओमप्रकाश राजभर

यूपी : ओमप्रकाश राजभर नें कहा है कि देश का अगला प्रधानमंत्री कोई दलित ही होगा और मायावती को सबसे उपयुक्त बताया |

योगी सरकार में कभी गठबंधन में रहने वाली पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) अब भाजपा से मुखर तरीके से दूरियाँ बनाती दिख रही है क्योंकि पार्टी के मुखिया ओपी राजभर अब कुछ अलग किस्म की बयानबाजी कर रहे हैं |

आपको बता दें कि SBSP पार्टी यूपी के सिर्फ़ एक लोकसभा सीट घोसी पर अपनी दावेदारी दिखाई थी लेकिन भाजपा की तरफ़ से हरी झंडी नहीं दिए जाने के कारण 13 अप्रैल 2019 को राजभर नें योगी कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया था | और योगी सरकार में अपनी पार्टी के गठबंधन को भी वापस ले लिया था |

उन्होंने कहा कि “यूपी में NDA को 15 से 20 सीटें आएंगी बजबकि गठबंधन को 50+ आने की उम्मीद है और कांग्रेस की सीटों में सुधार होगा |”

इसके आगे उन्होंने कहा कि “जैसा कि मुझे लगता है कि दलित में प्रधानमंत्री देश में बनने जा रहा है और वो बसपा सुप्रीमो मायावती या कोई और कोई और हो सकता है |”

Leave a Reply

Previous Story

गहलोत सरकार का कोर्स में बदलाव- सावरकर को बताया अंग्रेजों से दया माँगने वाला

Next Story

MP बोर्ड रिजल्ट: 499 अंकों के साथ गगन दीक्षित नें पूरे राज्य में किया टॉप

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…