PM मोदी की तस्वीरों के साथ ट्रंप कैंपेन ने जारी किया अमरीकी चुनावों के लिए प्रचारक वीडियो !

वाशिंगटन (US): अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों के प्राचार में भारतीय पीएम शामिल किए गए हैं।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के लिए पार्टियां अपना प्रचार शुरू कर चुकी हैं। वहीं मौजूदा ट्रम्प प्रशासन की योजना है कि 20 लाख के करीब प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को 2 अपनी ओर लाया जाए। इसी कड़ी में, ट्रम्प अभियान ने अपना पहला विज्ञापन वीडियो जारी किया है जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अहमदाबाद के ऐतिहासिक संबोधन को शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि इस साल फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान मोदी और ट्रम्प ने अहमदाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी भारत यात्रा पर आए थे।

ट्रम्प विक्ट्री फाइनेंस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किम्बर्ली गुइलफ़ॉय ने एक ट्वीट में विज्ञापन वीडियो जारी करते हुए कहा “अमेरिका भारत के साथ एक महान संबंध रखता है और हमारे अभियान को भारतीय-अमेरिकियों का बहुत समर्थन प्राप्त है!”

राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, जो अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं, उन्होंने भी इसे रीट्वीट किया क्योंकि यह विज्ञापन जल्द ही ट्विटर पर वायरल हो गया।

“चार और साल” नामक शीर्षक से 107 सेकंड का वीडियो मोदी और ट्रम्प के लोकप्रिय तस्वीर के साथ शुरू होता है। ये तस्वीर पिछले साल अमेरिका के प्रधान मंत्री की यात्रा के दौरान ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम की है जिसमें दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेता एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए हैं।

50,000 से अधिक की संख्या में भारतीय-अमेरिकियों की एक जबरदस्त भीड़ से पहले एक संयुक्त संबोधन हुआ था। अमेरिका में उनके हजारों समर्थकों के बीच, मोदी को यह कहते हुए देखा जाता है कि ट्रम्प को “किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और लगभग हर बातचीत में उनका नाम आता है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति “मिस्टर डोनाल्ड ट्रम्प” हैं।

ट्रम्प विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमेटी के सह-अध्यक्ष अल मेसन द्वारा प्रचार की योजना बनाई गई है। मोदी भारतीय-अमेरिकियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं। 2015 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में और 2017 सिलिकॉन वैली संबोधन, दोनों ने 20,000 तो पिछले सितंबर में ह्यूस्टन में उनके “हाउडी मोदी” संबोधन में रिकॉर्ड 50,000 लोगों ने भाग लिया था।


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

‘आपकी सारी बाधाएँ दूर हों’- अमरीकी राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति उम्मीदवारों ने दी गणेश चतुर्थी पर हिंदुओं को बधाई

Next Story

कांग्रेस ने धारा 370 वापस लाने के प्रस्ताव का किया समर्थन, BJP बोली देश के सब दुश्मन सीमा पर ही नहीं

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…